Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

17 किमी सड़क पर करोड़ों की लागत, फिर भी धूल में दबी जनता — निर्माण गुणवत्ता पर सवाल, विभाग और ठेकेदार कटघरे में,, समस्या—धूल गड्ढों से बड़ी परेशानी, हो रहे बीमार, निर्माण कार्य की धीमी गति पर उठे सवाल

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

सुदीप यादव/सामरी बलरामपुर

सामरी से कुसमी मार्ग में लगभग 17 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) के माध्यम से कराया जा रहा है, लेकिन काम की स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। कई हिस्सों में अभी तक सड़क बनी ही नहीं है, जबकि जहां बनाई गई है, वहां भी निर्माण शुरू हुए कुछ ही समय बीता है और सड़क उखड़ना शुरू हो चुकी है। इससे निर्माण गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

धूल इतनी ज्यादा उड़ रही है कि घरों, दुकानों, स्कूल परिसर और खेतों तक मोटी परत जम रही है। लोग मजबूरी में अपने घरों और दुकानों के सामने खुद पानी छिड़काव कर रहे हैं, ताकि धूल से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की ओर से कभी-कभार पानी डलवाया जाता है, लेकिन उसके बाद फिर लोगों को धूल में जीने के लिए छोड़ दिया जाता है।

धूल के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे फसल, सब्जी और अन्य खेती-किसानी पर असर पड़ने की आशंका है। वहीं लगातार धूल भरी सड़क से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों में सांस संबंधी बीमारियों और एलर्जी का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण में जिम्मेदार ठेकेदार और PWD अधिकारियों की जांच कराई जाए, गुणवत्ता परीक्षण हो, निर्माण कार्य को मानक के अनुसार पूरा कराया जाए और धूल नियंत्रित करने की स्थायी व्यवस्था की जाए।

क्या कहते है_पीडब्ल्यूडी एसडीओ_
मै अभी धान संग्रहण ड्यूटी में हु, किसी को मै कुछ कह नहीं पा रहा हु, ना देख पा रहा हु, फिलहाल धान वाले ड्यूटी में व्यस्त हु।

काम में न तो गति है और न ही गुणवत्ता
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने कहा_

नगर की जनता रोज जोखिम उठाकर सड़क से गुजरने को मजबूर है। ठेकेदार को बार-बार निर्देश देने के बावजूद काम में न तो गति है और न ही गुणवत्ता। यदि तय समयसीमा में सड़क दुरुस्त नहीं होती, तो नगर पंचायत कठोर कार्रवाई हेतु विभाग को लिखेगी। जनता की परेशानी से बड़ा कोई ठेका नहीं है।

ठेकेदार को केवल पेमेंट चाहिए, जनता की सुरक्षा नहीं
भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रीतम गुप्ता कुसमी ने कहा_

यह सड़क निर्माण भ्रष्टाचार और लापरवाही का खुला उदाहरण है। करोड़ों रुपए स्वीकृत होने के बाद भी सड़क मौत का जाल बनी हुई है। ठेकेदार को केवल पेमेंट चाहिए, जनता की सुरक्षा नहीं।
सड़क की हालत इतनी बदतर है कि धूल से लोग गिर रहे हैं, स्कूल के बच्चे और किसान तक परेशान हैं। हाल ये है कि घरों के अंदर खाना बन रहा है और धूल वहीं पहुंच जा रही है। विभाग कब जागेगा।

सड़क जल्द शुरू नहीं हुआ तो जन आंदोलन, घेराव और धरना देंगे
दीपक बुनकर विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस ने कहा_

हर दिन बच्चे, बुजुर्ग, बाइक सवार गिर रहे हैं, लेकिन ठेकेदार हर शिकायत को नजर अंदाज कर रहा है। हम युवा अब चुप नहीं रहेंगे, सड़क जल्द शुरू नहीं हुआ तो जन आंदोलन, घेराव और धरना देंगे। जनता अब जवाब चाहती है, तारीख नहीं।

व्यापार चौपट हो रहा है। ठेकेदार केवल मिट्टी डालकर औपचारिकता निभा रहा है
राहुल गुप्ता कुसमी स्थानीय ने कहा_

खराब सड़क और उठती धूल से ग्राहकों की संख्या घट गई है, व्यापार चौपट हो रहा है। ठेकेदार केवल मिट्टी डालकर औपचारिकता निभा रहा है। हम मांग करते हैं कि गुणवत्ता परीक्षण हो, सड़कों की स्थायी मरम्मत की जाए और जिम्मेदारों पर जुर्माना लगाया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org