Friday, February 20, 2026
No menu items!

शिक्षा, संस्कृति और उत्साह का संगम: देव गणेश पब्लिक स्कूल केसला में भव्य वार्षिक उत्सव सम्पन्न।

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केसला के देव गणेश पब्लिक स्कूल में इस वर्ष का वार्षिक उत्सव पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। गांव के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से ऐसा रंग जमाया कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिससे यह उत्सव गांव के लिए किसी महापर्व से कम नहीं रहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस भव्य आयोजन की पहल विद्यालय के संस्थापक रोहित केवट ने की, जिसे ग्राम पंचायत केसला के सरपंच अंबिका-अर्जुन यादव का पूर्ण सहयोग और सहभागिता प्राप्त हुआ। शिक्षा और संस्कृति के इस सुंदर संगम ने गांव में एक सकारात्मक संदेश दिया कि ग्रामीण अंचलों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

oplus_0

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घासीराम कश्यप (प्राधिकृत अधिकारी, सेवा सहकारी समिति एवं नवागढ़ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अंबिका-अर्जुन यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हेतराम साहू, बुधनारायण पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

oplus_0

विद्यालय परिवार के देवेश केवट के साथ समस्त शिक्षकगण एवं ग्रामवासी इस आयोजन की सफलता में सक्रिय रूप से सहभागी बने। यह वार्षिक उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और सामुदायिक एकता का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। केसला गांव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब पंचायत, विद्यालय और ग्रामीण एकजुट होते हैं, तो सफलता स्वयं कदम चूमती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org