Sunday, February 22, 2026
No menu items!

धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में गूंजा आस्था का स्वर, सूत सारथी समाज ने धूमधाम से मनाई श्री सुमंत सारथी जी महाराज की जयंती।

विमल सारथी (जिला संवाददाता):–

धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में रविवार को आस्था, उल्लास और एकजुटता का अनुपम संगम देखने को मिला। वार्ड क्रमांक 1 में सूत सारथी समाज के तत्वावधान में समाज के आराध्य श्री सुमंत सारथी जी महाराज की जयंती अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई। पूरे क्षेत्र में भक्ति की मधुर ध्वनि और जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। समाज के श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आराध्य का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की और महर्षि सूत जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में प्रसाद वितरण किया गया तथा समाजजनों ने एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं देकर भाईचारे का संदेश दिया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पावन आयोजन पिछले 10 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

इस अवसर पर भागवत प्रसाद सूत सारथी, विमल सारथी, पप्पू सारथी, संजू सारथी, राजेंद्र सारथी, रामगोपाल सारथी, भागीरथी सारथी, फागू लाल सारथी, सिंटू सारथी, संजय सारथी, सुनील सारथी, साधन सारथी, सत्यनारायण सारथी, द्वारिका सारथी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता से परिपूर्ण यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज की संगठित शक्ति और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org