- अकलतरा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
ख़बरे सच तक न्यूज़ नवल सिंह जिला संवाद दाता जांजगीर
अकलतरा। होली के पावन पर्व के अवसर पर नगर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है। सामाजिक एवं सेवा भाव से कार्यरत संस्था पहल द्वारा विगत कई वर्षों से शास्त्री चौक में होली के अवसर पर इस भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा है।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 04 मार्च 2026 को पुनः अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम न केवल पारिवारिक मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि नगर के सभी वर्गों एवं समुदायों के बीच आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगरवासी सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा महिलाओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे सभी को सुविधाजनक वातावरण में कार्यक्रम का आनंद प्राप्त हो सके।
उक्त कवि सम्मेलन मे प्रमुख रूप से सोन प्रभा नूर, राजेश अग्रवाल,मयंक शर्मा बंशी धर मिश्रा, मीर अली मीर, भरत द्विवेदी, शशि कांत यादव के हास्य, वीर रस, से परिपूर्ण होगा
ख़बरे सच तक न्यूज़
नवल सिंह
जिला संवाद दाता

