किसानों और युवाओं को सहकारिता से जोड़ने का संकल्प, केंद्र-राज्य की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य।

खरौद, जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार और शीर्ष नेतृत्व की सहमति से शरदचन्द्र शर्मा को सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवनसाय की सहमति से जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े की अनुशंसा पर प्रदेश संयोजक प्रवीण दुबे ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शरदचन्द्र शर्मा को सौंपी है। संगठन ने उनसे सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने, युवाओं को जोड़ने और सदस्यता अभियान को मजबूत करने की अपेक्षा जताई है। नवनियुक्त जिला संयोजक शरदचन्द्र शर्मा ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को सहकारिता से जोड़ते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही खाद-बीज, ऋण और सहकारी समितियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन, बैंक और समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। शर्मा की नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर कोड़ाभाठ मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री हृदय यादव, नगर पंचायत खरौद के अध्यक्ष गोविंद यादव, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, गोपाल आदित्य, महामंत्री उत्तम सोनी, सनत साहू, बसंत यादव, पार्षद नेहरू राही, हुलास राम साहू, हे कृष्ण साहू, परमानंद रोहिदास, रीका यादव, गेंदबाई आदित्य, अमरिका बाई, दीपशिखा यादव, मंगली बाई, नीलम यादव, मनोरंजन यादव, प्रमिला यादव, रामसहाय यादव, सत्यम सिदार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रखर यादव, शुभम यादव, जिला महिला मोर्चा मंत्री चन्द्रवती सोनी, धनसाय यादव, जवाहर आदित्य, राहुल यादव, शेखर यादव, सौरभ यादव, दिनेश आदित्य तथा महिला कमांडो धनेश्वरी आदित्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सहकारिता के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में शरदचन्द्र शर्मा की नियुक्ति को जिले में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
