बिलासपुर। फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी और बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता रजनीश झांझी को इस वर्ष ‘बिलासा छॉलीवुड अवॉर्ड’ में सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार के सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उनके लंबे और शानदार अभिनय करियर में एक नई उपलब्धि के रूप में जुड़ा है, जिससे उनके प्रशंसकों में खुशी और गर्व का माहौल है। रजनीश झांझी ने अपने करियर में हीरो, खलनायक, सपोर्टिंग एक्टर और चरित्र अभिनेता जैसे विविध किरदारों में दमदार अभिनय कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, साथ ही इन किरदारों के लिये वो अनेको दफा पुरस्कार जीत चुके हैं ।

हालांकि इस बार कॉमेडी के क्षेत्र में मिला यह अवॉर्ड उनकी प्रतिभा के एक नए और प्रभावशाली आयाम को उजागर करता है। अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए रजनीश झांझी ने कहा, “यह अवार्ड मेरे लिए बेहद खास है। मैं दिल से सभी का आभार व्यक्त करता हूं खासतोर पर ‘ओह तेरी’ की टीम और निर्देशिका एल्सा घोष का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने इस चेलेंजिंग पात्र के लिये मुझ पर विश्वास जताया, जिससे मुझे यह मुकाम हासिल हुआ।” उन्होंने आगे ‘बिलासा छॉलीवुड अवॉर्ड’ के आयोजकों और आयोजन समिति के अन्य सभी साथियों का भी विशेष आभार जताया।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आयोजित इस बेहतरीन आयोजन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। रजनीश झांझी की इस उपलब्धि से न केवल उनके प्रशंसकों में बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में गर्व का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वाले और साथी कलाकार उन्हें बधाइयां और शुभकामनाए दे रहे है।यह अवॉर्ड इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयास से हर कलाकार अपने हुनर के नए शिखर तक पहुंच सकता है। हार्दिक बधाई लीजेंड एक्टर रजनीश झाँजी जी आपकी प्रेरणादायक अभिनय यात्रा आने वाली पीड़ियों को हमेशा नई दिशा प्रदान करते रहेगी ।
