Friday, March 20, 2026
No menu items!

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम द्वारा कुकिंग गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण तथा व्यावसायिक उपयोग को रोकने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

खाद्य अधिकारी ने बताया कि खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड अकलतरा के ग्राम पंचायत अमरताल के श्री आनंदम रिज़ॉर्ट स्थित मिस्टर वेज रेस्टोरेंट की जांच की गई। उक्त प्रतिष्ठान में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के उल्लंघन पाए जाने पर 28 नग व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 01 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। इसके साथ ही तिलई स्थित रोड़ा ढाबा में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर 03 नग घरेलू गैस सिलेंडर और तीन बर्नर वाला चूल्हा 2 नग और एक बर्नर वाला चूल्हा 1 नग, एक गैस पाइप और एक रेगुलेटर जप्त किया गया। साथ ही जांजगीर मुख्यालय के कलेक्टोरेट चौक स्थित श्री कृष्णा डेयरी एंड डेली नीड्स में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर 01 नग घरेलू गैस सिलेंडर और एक नग एक बर्नर वाला चूल्हा जप्त किया गया। जिले में कुकिंग गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा व्यावसायिक उपयोग रोकने हेतु लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org