Monday, May 4, 2026
No menu items!

36 वर्षों की गौरवशाली सेवा पूरी, पटवारी राजेन्द्र दुबे को सम्मान और शुभकामनाएं, ईमानदारी, निष्ठा और निष्पक्षता की मिसाल बने राजेन्द्र दुबे।

मध्यप्रदेश के वेकंट नगर क्षेत्र में राजस्व विभाग के वरिष्ठ पटवारी श्री राजेन्द्र दुबे ने अपनी 36 वर्षों की लंबी और गौरवशाली सेवा पूर्ण कर एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है। इस अवसर पर उन्हें विभिन्न सामाजिक और पत्रकार संगठनों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। वेकंट नगर क्षेत्र के श्री राजेन्द्र दुबे, जिन्होंने राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर रहते हुए 36 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं, आज अपने उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए सराहना के पात्र बने हुए हैं।
उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, समर्पण और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, जो आज सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। श्री दुबे ने न केवल विभागीय जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया, बल्कि अपने व्यवहार और कार्यशैली से समाज और परिवार का भी नाम रोशन किया। इस अवसर पर पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर (छत्तीसगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश तिवारी सहित समाज सेविका श्रीमती हर्षा परपानी, समाज सेवक श्री राजेश साहू, श्री मुकेश कुमार वर्मा, श्री विजय महापात्र एवं श्री बलराम साहू ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजेन्द्र दुबे जी की 36 वर्षों की सेवा न केवल एक उपलब्धि है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आदर्श भी है। उनका समर्पण और ईमानदारी हमेशा याद रखी जाएगी।

ऐसे कर्मठ और समर्पित अधिकारियों की सेवा यात्रा समाज को प्रेरित करती है और सरकारी तंत्र में विश्वास को और मजबूत बनाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org