Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

परिचय एवं विवाह सम्मेलन के नाम से 15 अप्रेल को रायपुर मे होगा सामाजिक महाकुंभ, मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री सहित सांसद विधायक भी होंगे शामिल

परिचय एवं विवाह सम्मेलन के नाम से 15 अप्रेल

15 अप्रेल को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे चौरसिया वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़(पंजीकृत) द्वारा भव्य रूप से युवक युवती परिचय एवं विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है .
उक्त जानकारी देते हुए अनंत थवाईत ने बताया कि इस आयोजन मे चौरसिया,बरई , थवाईत, तंबोली, पंसारी, महोबिया, कुमरावत आदि नाम से संबोधित किए जाने वाले समाज के सभी घटक उपस्थित रहेंगे इसी कारण इसे चौरसिया समाज का महाकुंभ कहना शायद कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी.

अनंत थवाईत ने आगे बताया कि इस सम्मेलन मे चौरसिया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय , उपमुख्यमंत्री अरुण साव ,सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है.उन्होंने सम्मेलन मे उपस्थित रहने का भरोसा भी दिलाया है .

अनंत थवाईत ने आगे बताया कि चौरसिया वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ की अगुवाई मे प्रथम बार इस तरह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है .इस आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ मे रहने वाले चौरसिया,बरई समाज के लोगों के अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों मे रहने वाले एवं क्षेत्रानुसार संबोधित होने वाले चौरसिया ,बरई, थवाईत, तंबोली,कुमरावत, पंसारी महोबिया,मंडल , मोदी, आदि समाज के लोगों मे उत्साह बना हुआ है.
सम्मेलन का प्रचार-प्रसार,और सम्मेलन मे मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री तथा विधायक, सांसद आदि की संभावित उपस्थिति को देखकर निश्चित रूप से यह आयोजन चौरसिया बरई समाज के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा.और समाज संकीर्ण मानसिकता से उपर उठकर नई उर्जा के साथ संगठित होगा.
अनंत थवाईत ने क्षेत्र के बरई तंबोली समाज के लोगों को रायपुर मे होने वाले इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है .

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org