Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

देहदान के लिए सांसद विजय बघेल ने भोजपुरी,छत्तीसगढ़ी और हिंदी सिनेमा के लीजेंड एक्टर रजनीश झांझी का किया सम्मान!

दुर्ग/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग-भिलाई सांसद विजय बघेल ने शुक्रवार को देहदान का संकल्प लेने वाले लीजेंड एक्टर रजनीश झांझी को सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि देहदान समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य है और इससे आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा मिलती है।

सम्मान प्राप्त करते हुए रजनीश झांझी ने बताया कि मृत्युपरान्त उनके अंगों को किसी भी जीवित ज़रूरतमंद इंसान पर प्रत्यारोपित किया जाये, उन्हें इस कार्य की प्रेरणा स्वर्गीय आनंद अतृप्त जी से मिली थी तत्पश्चात उन्होंने वर्ष 2016 में आस्था संस्था के माध्यम से देहदान का संकल्प लिया था। इस अवसर पर उन्होंने आस्था संस्था के प्रमुख और समाजसेवी श्री प्रकाश गेदाम और निशु पांडे का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस अभियान में सहयोग दिया।

समारोह में उपस्थित जनों ने देहदान को मानवता की सच्ची मिसाल बताया। झांझी जी के मार्गदर्शन और आह्वान से अब तक विभिन्न्न् संस्थाओं के माध्यम से ढाई सौ से ज़्यादा लोगों ने देहदान का संकल्प लिया हैं। सांसद विजय बघेल जी ने कहा कि झांझी जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए आदर्श हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर लोग आगे आ रहे हैं। रजनीश झांझी का मानना है कि देहदान से चिकित्सा जगत को सहयोग मिलता है और यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org