Sunday, October 26, 2025
No menu items!

आर्थिक रूप से कमजोर स्वर्ण के लिए ईडब्ल्यूएस का 10% आरक्षण छत्तीसगढ़ में लागू किए जाने शासन की मांग अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में अपना बात रखते हुए ठा देवेश सिंह

आर्थिक रूप से कमजोर स्वर्ण के लिए ईडब्ल्यूएस का 10% आरक्षण छत्तीसगढ़ में लागू किए जाने शासन की मांग अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में अपना बात रखते हुए ठा देवेश सिंह

*जांजगीर*,,,, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा स्थापना वर्ष1897का प्रादेशिक अधिवेशन राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न स्थानों से पधारे राजपूत क्षत्रियों की उपस्थिति में रायपुर स्थित ठाकुर विघ्नहरण सिंह राजपूत क्षत्रिय भवन में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्लियामेंट बोर्ड के सदस्य एवं वक्फ बोर्ड संशोधन समिति के चेयरमैन,उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद जगदंबिका पाल ,पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव , राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ,श्रीमती वीणा रमन सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम , राष्ट्रीय वीरांगना अध्यक्ष श्रीमती नीतू अमित सिंह चौहान ,जांजगीर राजपूत क्षत्रिय सेवा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष देवेश कुमार सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ,राष्ट्रवीर महाराणा प्रताप ,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल एवं संविधान निर्मात्री सभा के सभी सदस्यों के तेल चित्रों की पूजा अर्चना ,पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन उपरांत राजपूत क्षत्रियों को सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ सर्व समाज हित में निरंतर कार्य करते रहने की प्रेरणात्मक आव्हान के साथ हुआ इस अवसर पर अतिथियों ने समस्त राजपूत क्षत्रियों को अपनी वंश परम्परा के अनुकूल राष्ट्र प्रथम भावना के साथ कार्य करते रहने का आव्हान करते हुए आश्वस्त किया कि पूरे प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर स्वर्णों को संविधान सम्मत 10 प्रतिशत का आरक्षण छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी अतिशीघ्र लागू कराने का प्रयास किया जाएगा इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ,पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को जांजगीर राजपूत क्षत्रिय समाज सेवा समिति द्वारा ई डब्ल्यू एस आरक्षण लागू करने हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों की जानकारी देते हुए उनका आत्मीय स्वागत, प्रांतीय अध्यक्ष देवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रांतीय सचिव सुरेश सिंह क्षत्रिय ,संरक्षक सदस्य नवनीत सिंह चंदेल ,नवल सिंह ,रायपुर कार्यकारणी के सदस्य सचिन सिंह चौहान ,अजय सिंह राणा ,विकास सिंह राणा ,भीष्म सिंह ,राजेश सिंह ,लक्की सिंह ,मलखान सिंह ,कुमार सिंह ,इंदल सिंह ,सिक्कू सिंह ,विनय सिंह ,सुनील सिंह ,सतीश सिंह ,वीरेंद्र सिंह जलभरत सिंह ,लव सिंह ,मनोज सिंह ,शिवनारायण सिंह ,भोपाल सिंह ,रुद्र सिंह ,प्रहलाद सिंह,धीरेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में उपस्थित राजपूत क्षत्रियों ने किया।इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष देवेश कुमार सिंह ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि ,इतिहास साक्षी है राजपूत क्षत्रिय समाज हमेशा से ही राष्ट्र प्रथम की भावनाओं को आत्मसात करते हुए सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना के साथ कार्य करते आ रहा है,इतिहास के पन्नो को पलटकर देखेंगे तो हर युग में राजपूत क्षत्रियों ने मातृभूमि के मान,सम्मान ,स्वाभिमान ,भारतमाता की अखंडता एवं मजबूती के लिए अपने में सर्वसमाज को समाहित करते हुए देश प्रेम की भावना के खातिर अपना सर्वस्व बलिदान किया है इस हेतु हम सब राजपूत क्षत्रियों को अपनी कुल परंपराओं के निर्वहन एवं युवा एवं भावी पीढ़ी के मार्गदर्शन हेतु हर क्षण यथा संभव तत्पर रहना होगा।इस कड़ी में जांजगीर राजपूत क्षत्रिय समाज सेवा समिति समस्त राजपूत क्षत्रियों से समन्वय स्थापित कर सभी के सहयोग से उपरोक्त भावनाओं को आत्मसात करते हुए निरंतर कार्य करते रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org