Sunday, October 26, 2025
No menu items!

ग्राम जोंधरा में अखंड नवधा रामायण का भक्ति पूर्ण आयोजन!

जोंधरा (मस्तूरी)। बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम जोंधरा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अखंड नवधा रामायण पाठ का आयोजन भक्तिभाव एवं धार्मिक उत्साह के साथ जारी है। गांव में श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम के गुणगान में लीन हैं। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण और भक्ति रस व्याप्त है।

- Advertisement -

सुबह-शाम आरती में सभी ग्रामीण मिलकर सहभागिता निभा रहे हैं। ग्राम के विष्णु विराट केवट एवं जितेंद्र केवट ने बताया कि “यह परंपरा पिछले तीन वर्षों से निरंतर चल रही है। रामायण पाठ का आयोजन ग्रामवासी एवं स्थानीय धार्मिक समिति के सहयोग से किया जा रहा है। मान्यता है कि पूरे छत्तीसगढ़ में किसान अपने धान-पान की कार्य पूर्ण करने के बाद धन-धान्य, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए इस प्रकार के धार्मिक आयोजन करते हैं।

पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस नवधा रामायण पाठ में प्रतिदिन भजन-कीर्तन, आरती, प्रसाद वितरण और संगीतमय मानस गायन का आयोजन होता है। कथा पाठ के लिए 20-20 मिनट की पारी में टोली बदलती रहती है, जिससे रामकथा का अविरल प्रवाह बना रहता है। समापन दिवस पर विशाल भंडारा एवं रामायण कथा पूजन समारोह के साथ यह आयोजन संपन्न होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org