गुरु घासीदास बाबा, छत्तीसगढ़ महतारी और केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के अपमान पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का आक्रोश
सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ जांजगीर टीम ने थाना सिटी कोतवाली में दिया आवेदन, सख्त कार्रवाई की मांग
जांजगीर, दिनांक — 06/11/25

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, जांजगीर जिला इकाई ने आज सोशल मीडिया में गुरु घासीदास बाबा, छत्तीसगढ़ महतारी और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल भैया के विरुद्ध सोशल मीडिया में अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने वाले परदेशिया विजय राजपूत, दीपक ललवानी और आशीष अग्रवाल के खिलाफ सख्त आपत्ति जताते हुए सिटी कोतवाली थाना जांजगीर मेंएफ आई आर के लिए शिकायत दर्ज कराई।
इस मौके पर जिला बैठक प्रभारी डॉ. संजय कुमार, जिला महामंत्री भोले सिंह मरावी, प्रमुख सेनानी सूखीराम साहू, विनोद यादव, देवनाथ डीगंबर, जगदीश प्रसाद रात्रे, मुकेश यादव, विष्णु यादव सहित अन्य कई सेनानी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।
डॉ. संजय कुमार ने कहा कि — “गुरु घासीदास बाबा और छत्तीसगढ़ महतारी हमारे आस्था और अस्मिता के प्रतीक हैं। उनके अपमान को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और संत परंपरा पर कीचड़ उछालने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाया जाना चाहिए।”
इसी तरह जिला महामंत्री भोले सिंह मरावी ने भी कहा कि — “हम सब बाबा गुरु घासीदास जी के अनुयायी हैं। हमारे महापुरुषों और छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान समूचे छत्तीसगढ़ का अपमान है। दोषियों पर तुरंत FIR दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी दुस्साहसिक हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।”
थाने में उपस्थित अन्य सेनानियों ने भी प्रशासन से यह मांग की कि ऐसे लोगों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए और उन्हें उदाहरण स्वरूप दंडित किया जाए, जिससे समाज में सौहार्द और आदर का वातावरण बना रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि छत्तीसगढ़ महतारी, गुरु घासीदास बाबा और राज्य के गौरवशाली प्रतीकों के सम्मान की रक्षा के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।
