उग्रेश्वर गोपाल केवट शिवरीनारायण
शिवरीनारायण:- टेंपल सिटी शिवरीनारायण स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित तीन दिवसीय कांग्रेस पार्टी का सर्वोदय संकल्प शिविर संपन्न हुआ। इस शिविर में कुल 40 चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने शिविर की संपूर्ण अवधि में सक्रिय रूप से भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने नगर के चौपाटी, शबरी चौक और अंबेडकर चौक में स्वच्छता अभियान चलाया और “जय जगत” गीत गाते हुए नगर भ्रमण किया। प्रशिक्षण का संचालन नीरज सोनी और हरपाल सिंह द्वारा किया गया।

समापन अवसर पर पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश विशेष रूप से उपस्थित रही इस अवसर पर अशोक चतुर्वेदी, संदीप अग्रवाल, अनूप कुमार, सुलेखा वर्मा, शिव शंकर सोनी, राजेंद्र यादव, मनोज तिवारी, सुधांशु तिवारी, राजेंद्र गुप्ता, गिरधारी यादव, ओमप्रकाश साहू, नवल सिंह ठाकुर, विमल सारथी, उग्रेश्वर गोपाल केवट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की नीतियों, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के प्रति जागरूक करना था। समापन सत्र में संदीप अग्रवाल और मनोज तिवारी ने मीडिया के माध्यम से सभी का आभार व्यक्त किया।

इस शिविर में बिलासपुर संभाग के कोरबा, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, शिवरीनारायण तथा मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों की सहभागिता से सम्पन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस 72 घंटे के सर्वोदय संकल्प शिविर को सफल बनाने में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ट्रेनर दल ने बताया कि आगामी शिविर कोरबा और रायगढ़ में आयोजित किए जाने की संभावना है।

शिवरीनारायण में आयोजित यह शिविर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देशभर में आयोजित 100+ सर्वोदय संकल्प शिविरों में से एक रहा, जो सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
