Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

बाल दिवस के उपलक्ष्य में महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चांपा में कराया गया, कन्या न्योता भोज

चांपा – जिला – जांजगीर चांपा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा में बाल दिवस के उपलक्ष्य में संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता श्री बलभद्र प्रसाद देवांगन द्वारा न्योता भोजन कराया गया, साथ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति से विधायक प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र प्रसाद देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे।
संस्था के प्राचार्य श्रीमती कृष्णा प्रधान एवं शिक्षकों ने भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के कथनों को याद दिलाते हुए “बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। वे हमारे देश के लिए वैज्ञानिक, कलाकार, समाजसेवक, और अच्छे नेता बनेंगे। हमें उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा के लिए काम करना होगा। हमें उन्हें एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना होगा, जहां वे अपनी प्रतिभा को विकसित कर सकें।” इन कथनों के साथ सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान संस्था के प्राचार्य श्रीमती कृष्णा प्रधान, व्याख्याता श्री ए के शराफ़, श्री व्ही के शर्मा, श्री ए के जाटवर, श्री बी पी देवांगन, श्री बी पी पटेल, श्रीमती शैल मरकाम,श्रीमती आरती सेन, श्रीमती अर्चना साहू,श्रीमती ममता जायसवाल, श्रीमती बबली राठौर, श्री पी के आदिले, श्री दीपक साहू,श्री संजय कुमार देवांगन, श्रीमती दमयंती वैष्णव, श्रीमती प्रेमा गरुण श्री सुरेंद्र कुमार साहू एवं कार्यालयीन स्टाफ श्रीमती पूनम गौरहा सहा. ग्रेड – 2, श्रीमती सीता पटेल सहा. ग्रेड – 3 , श्रीमती कविता कांत सहा. ग्रेड – 3 , अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org