Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

कुसमी में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द का जनसहायता शिविर; अनुविभागीय कर्मचारी, BLO और मुस्लिम समाज के सदर की मौजूदगी में SIR फॉर्म भरवाने में मिली बड़ी राहत

कुसमी। जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए कुसमी वार्ड क्रमांक 08 स्थित जामा मस्जिद प्रांगण में SIR योजना के अंतर्गत फ़ॉर्म भरवाने हेतु निःशुल्क जनसहायता शिविर का आयोजन किया। सुबह से शुरू हुए इस एकदिवसीय शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच एवं फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कराई।

अनुविभागीय अधिकारी कुसमी के निर्देशानुसार अनुविभागीय कर्मचारी मनीष सिंह के द्वारा शिवर में सभी लोगों को SIR से जुड़े दस्तावेजों व उनसे जुड़ी हर चीज को बारीक से लोगों को समझा कर सभी BLO को फार्म भरवाने को कहा।

साथ ही जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के सदर गुलाम रब्बानी ने बताया कि कई नागरिक तकनीकी जानकारी के अभाव में फॉर्म भरने में दिक्कत महसूस करते हैं। ऐसे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। टीम के सदस्यों ने लोगों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और चरणबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया पूरी कराई।

स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के शिविर से ग्रामीणों को बहुत सहयोग मिलता है, क्योंकि कई बार दस्तावेज़ों में त्रुटि या जानकारी की कमी के कारण लोग फॉर्म जमा नहीं कर पाते। शिविर में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग से सहायता काउंटर बनाए गए थे, जिससे उन्हें बिना इंतज़ार के मदद प्रदान की जा सके।

मुस्लिम समाज के सदर (अध्यक्ष) मुजस्सम अली ने बताया कि आगे भी इसी तरह के शिविर अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को सहायता (मदद) मिल सके।

इस कार्यक्रम में हाफिज अजीमुद्दीन, साबिर अली, एम.डी. असलम आज़ाद, समाज सेवी पूर्व मुस्लिम समाज के सेक्रेट्री एम.डी. शमीम, नगर के अध्यक्ष राजेन्द्र भगत, पार्षद शकील अंसारी, पार्षद वाहिद अली, युवा नेता सोनू अली, युवा युवा पत्रकार सद्दाम खान, युवा पत्रकार खालिद, युवा पत्रकार इरशाद अंसारी, युवा नेता मुद्दसिर इराकी, युवा नेता जफर इकबाल, याकूब खान, अरमान, सहित कई स्वयंसेवी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org