
सुदीप/सामरी बलरामपुर
कुसमी । खेल भावना, उत्साह और रोमांच से भरे माहौल में कुसमी विकासखंड में आयोजित जिला स्तरीय बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को विधिवत समापन हुआ। 15 दिनों तक चले इस बड़े खेल आयोजन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने हजारों दर्शक मैदान में उमड़े रहे। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से स्वागत किया गया।
फाइनल मुकाबला कुसमी पुलिस टीम और सिविलदाग टीम के बीच खेला गया, जिसमें पुलिस टीम ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और बेहतरीन तालमेल के साथ सिविलदाग पर 5–0 की शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक उर्फ़ अट्ठा का उत्कृष्ट प्रदर्शन मैच का आकर्षण रहा, जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया, वहीं राहुल को उनकी बेहतरीन सेव के लिए सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला। निर्णायक क्षणों पर मिले गोलों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य हीरा मुनि निकुंज उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रतिष्ठित नागरिकों ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगलशाय भगत ने की, जबकि कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर एवं उपनिरीक्षक दीपक बाड़ा भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे एवं भटकाव से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा और अवसर प्रदान करते हैं।
विजेता कुसमी पुलिस टीम को 51,000 रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता सिविलदाग टीम को 31,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। रैफरी दल—नईमउद्दीन अंसारी, दिलीप राम, प्रेमलाल, आशुतोष कुजूर, संतोष पैकरा, अभय बड़ा, जितेंद्र एक्का, चंद्रशेखर राठौर, उमेश गुप्ता और ज्ञानप्रकाश बड़ा—के योगदान की सराहना की गई।
खेल समिति व समाज प्रमुखों ने सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा से मांग की___खेल ग्राउंड के जीवनधार के लिए पत्र के माध्यम से समतलीकरण, जाली मरम्मत व स्टेडियम घेराव लाइट मरम्मत की मांग की है।
बिरसा मुंडा जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के फ़ाइनल मैच में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, इंद्रदेव निकुंज, संगीता नाग, माधुरी लकड़ा, उत्पल कुमार, सौरभ कुमार, लक्ष्मी प्रसाद निकुंज, रामचंद्रन, लोरेता कुजूर, बसंती लकड़ा, पवन साय, चंद्रबली सोनवानी, बोधन राम बुनकर, सहदेव आयाम, एस डी लकड़ा, शिवचरण राम, बृज किशोर, प्रदीप नागवंशी, नन्हेसर मुंडा, समर जी, दिनेश नाग, विनीता टोप्पो, बनवारी गिरी, रघुवीर भगत, गोवर्धन भगत, धीरज उरांव, सोमनाथ भगत, इंद्र राम, देवसाय भगत, रविंद्र निकुंज, संदीप निकुंज, प्रवीण भगत, सी जे प्रजापति, नसरुल्लाह खान, पारसपाल, सीमांत, डब्लू, लालसू राम, अनूप, छोटू, पवन सभी उपस्थित रहे।
आयोजन समिति, स्थानीय युवाओं और क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग से प्रतियोगिता का सफल संचालन संभव हुआ।
कार्यक्रम के अंत में बिरसा मुंडा खेल कमेटी एवं आयोजनकर्ताओं ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन के बाद खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में अगले वर्ष और बड़े स्तर पर आयोजन की उम्मीदें जताई गईं। कुसमी में फुटबॉल की यह यादगार शाम लंबे समय तक खेल इतिहास में दर्ज रहेगी।
