Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

सर्व समाज ने जताया भरोसा, कुसमी में सद्दाम खान को सौंपी मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी

Oplus_131072

सुदीप यादव/सामरी

कुसमी। दिनांक 07 दिसंबर 2025 (रविवार) को अरुण गुप्ता जी के निवास परिसर में सर्व समाज समिति कुसमी की एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण बैठक भारी जनसमूह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समाजों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान सर्व समाज के सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों की सर्वसम्मति एवं पूर्ण समर्थन से सद्दाम खान को सर्व समाज समिति का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया और उन्हें संगठन की मीडिया कमान सौंपी गई। इस निर्णय पर सभी समाजों के पदाधिकारियों ने एकमत से समर्थन करते हुए भरोसा जताया कि सद्दाम खान समाज की आवाज को मजबूती के साथ जन-जन तक और प्रशासनिक स्तर तक पहुंचाएंगे।

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी सद्दाम खान ने कहा_

सभी समाजों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पालन करेंगे तथा सर्व समाज के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे खान सर्व समाज सहित सभी समाजों के दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करेंगे।

बैठक के दौरान समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई, जिनमें आपसी भाईचारा, युवाओं को संगठन से जोड़ना, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई और सर्व समाज की एकता व मजबूती के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। बैठक शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org