Sunday, March 29, 2026
No menu items!

राष्ट्रीय किसान दिवस पर सामरी मंडी में किसानों का सम्मान, खसरू बुनकर ने उठाई गोदाम व खाद भंडारण की गंभीर समस्या


सुदीप यादव/सामरी
सामरी। राष्ट्रीय किसान दिवस के शुभ अवसर पर मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर ने सामरी मंडी पहुंचकर किसान भाइयों को सम्मानित किया तथा उन्हें मिठाई खिलाकर किसान दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।
चुनचुना एवं पुंदाग गांव निवासी पूरन सिंह (पूर्व सरपंच) ने सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर धान उपार्जन करता है, लेकिन उसे धान बेचने तक में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मेहनत से अधिक फजीहत झेलनी पड़ती है, जो किसान हितों के विपरीत है।
किसानों की समस्याओं पर गंभीर चिंता जताते हुए मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर ने कहा कि आगामी कृषि सीजन में क्षेत्र में गोदाम एवं मंडी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को खाद व अनाज के भंडारण में भारी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। मजबूरी में किसानों को बोरी एवं भंडारण की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ती है।
उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं बलरामपुर कलेक्टर को पत्र व्यवहार कर समाधान की मांग की जा चुकी है, लेकिन लगभग दो वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल सेक्टर अध्यक्ष बिंदेश्वर यादव, भूलन भगत, तेजन राम, सरपंच रामजन्म साव सहित बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org