Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

सांसद चिंतामणि महाराज ने राजपुर में एनएच नाली निर्माण का किया निरीक्षण, जलभराव रोकने के दिए सख्त निर्देश

सुदीप यादव/सामरी

राजपुर। जिला बलरामपुर में नेशनल हाईवे एनएच द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य का सांसद द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता एवं नालियों की ऊँचाई को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि नालियों का निर्माण इस प्रकार किया जाए, जिससे बरसात के मौसम में पानी आसपास के घरों एवं बस्तियों में न घुसे और सड़क किनारे निवासरत नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कार्य तय मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण किया जाए।
इस अवसर पर नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारी एवं निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार मौके पर उपस्थित रहे। सांसद ने स्पष्ट कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है, और इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org