खरौद में युवाशक्ति का महाविस्फोट! भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह का प्रथम आगमन बना ऐतिहासिक क्षण।

खरौद नगर पंचायत आज राजनीतिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर नजर आई, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह जी का प्रथम आगमन नगर में हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर रुपेश सोनी जी के नेतृत्व में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भव्य, अभूतपूर्व और जोशीला स्वागत कर यह साफ संदेश दे दिया कि— खरौद की धरती अब युवाओं के नेतृत्व में नया इतिहास रचने को तैयार है। नगर में प्रवेश करते ही नारे, पुष्पवर्षा और जोशीले कार्यकर्ताओं की भीड़ ने पूरे वातावरण को भाजयुमोमय बना दिया। हर चेहरा उत्साह से भरा हुआ था और हर आवाज में संगठन के प्रति समर्पण झलक रहा था। इस गरिमामय कार्यक्रम में भाजपा कोडाभात (खरौद) मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री उत्तम सोनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता बसंत यादव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रितेश सिंह, भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य विवेक शर्मा, सतीश पटेल, तथा पूर्व पार्षद धरम सिदार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में अभिषेक पाण्डेय, यश केशरवानी, समीर यादव, राघवेंद्र यादव, प्रखर यादव, उदयशंकर देवांगन, अभय यादव, विकाश यादव, पंकज सोनी, तोसेंद्र साहू, अक्षय यादव, सन्नी नोनिया, दिनेश यादव, राहुल यादव, नीरज यादव, गीतू यादव, साहिल यादव जैसे युवा कार्यकर्ताओं की जोशीली भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि भाजयुमो की असली ताकत उसकी संगठित युवाशक्ति है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— युवाओं की यह ऊर्जा और विश्वास ही भाजपा को हर चुनौती में विजयी बनाएगा। आने वाला समय संगठन को और मजबूत करने का है। खरौद में हुआ यह भव्य स्वागत केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीति का ट्रेलर साबित हुआ— जहाँ नेतृत्व भी युवा है, सोच भी युवा है और संकल्प भी अडिग है। खरौद से उठी यह आवाज अब जिले भर में गूंजेगी!
