Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

एम्बुलेंस के भेष में चलता था चोरी का खेल! जांजगीर-चांपा पुलिस ने किया ट्रांसफार्मर–कॉपर चोरी के अंतरजिला गिरोह का बड़ा खुलासा।

एम्बुलेंस के भेष में चलता था चोरी का खेल! जांजगीर-चांपा पुलिस ने किया ट्रांसफार्मर–कॉपर चोरी के अंतरजिला गिरोह का बड़ा खुलासा।

जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज़ खबर…जहां पुलिस ने एक ऐसे शातिर अंतरजिला चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो एम्बुलेंस को हथियार बनाकर कानून और जनता दोनों को चकमा दे रहा था।

जी हां… जांजगीर-चांपा पुलिस की सक्रियता से ट्रांसफार्मर, कॉपर और एल्युमिनियम केबल चोरी करने वाले 06 सदस्यीय संगठित गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। लगातार हो रही विद्युत ट्रांसफार्मरों से कॉपर चोरी की घटनाओं ने बिजली विभाग के साथ-साथ आम जनता को भी परेशान कर रखा था

🚔 कैसे खुला राज़?

13–14 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात रोड दुरपा और लोहर्सी क्षेत्र से करीब 430 किलो कॉपर वायर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के बाद मुख्य आरोपी अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में पूरे संगठित चोरी नेटवर्क का खुलासा हो गया

🏥 एम्बुलेंस बनी अपराध की ढाल– आरोपियों ने कबूल किया कि वारदात को अंजाम देने के लिए बोलेरो वाहन को एम्बुलेंस के रूप में तैयार किया गया था, ताकि पुलिस और आम लोगों को कोई शक न हो। रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मर काटे जाते थे, कॉपर और एल्युमिनियम निकाला जाता था और फिर कबाड़ में खपाया जाता था। जहां कुल 06 शातिर आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपी बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के निवासी, 10 से अधिक वारदातों में संलिप्तता, पूर्व में भी कई थानों में दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले।

💰 बरामदगी– पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद किया— ट्रांसफार्मर, कॉपर व एल्युमिनियम वायर, लोहे के एंगल, 04 मोबाइल फोन, छोटा हाथी वाहन, बोलेरो एंबुलेंस, कटर मशीन, ब्लेड, पाना-पेचिस, कुल जप्त सामग्री की कीमत – ₹17,30,000/-

⚖️ कानूनी कार्रवाई– आरोपियों पर BNS की संगठित अपराध धारा 111 जोड़ी गई। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है, फरार आरोपियों की तलाश जारी जहां शिवरीनारायण पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित शिवरीनारायण थाना स्टाफ की सूझबूझ, मेहनत और मजबूत सूचना तंत्र की अहम भूमिका रही।

तो साफ है… अब अपराधी चाहे कितनी भी चालाकी क्यों न करें, जांजगीर-चांपा पुलिस हर भेष को पहचानना जानती है। कानून से बचने की कोशिश करने वालों के लिए यह कार्रवाई एक सख्त चेतावनी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org