Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

रात के अंधेरे में किया वार, अब उजाले में होगी पहचान! केसला स्कूल हमले के दोषियों पर ₹5000 का इनाम!” उपद्रवियों की उलटी-गिनती शुरू, गुनहगार या तो सरेंडर करें, या सीधे जेल जाएगा।

रात के अंधेरे में किया वार, अब उजाले में होगी पहचान! केसला स्कूल हमले के दोषियों पर ₹5000 का इनाम!” उपद्रवियों की उलटी-गिनती शुरू, गुनहगार या तो सरेंडर करें, या सीधे जेल जाएगा।

जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर… जहां गांव के भविष्य पर हमला किया गया है… जहां किताबों की जगह ईंट-पत्थरों को निशाना बनाया गया है, और जहां स्कूल की चारदीवारी तोड़कर विकास को कुचलने की साजिश रची गई है! पूरा मामला नवागढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत केसला का है। जहां शासकीय प्राथमिक स्कूल के बाउंड्री वॉल निर्माण पर बीती रात अराजक तत्वों ने सुनियोजित तोड़फोड़ मचा दी! रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, गांव में डर और अशांति फैलाने की कोशिश की और सीधे-सीधे सरकारी काम में बाधा डाली!

सरपंच का अल्टीमेटम ⚠️ इस पूरे मामले पर ग्राम पंचायत केसला के सरपंच अंबिका-अर्जुन यादव आग-बबूला हैं! उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है— उपद्रवी अगर अभी भी अपनी गलती स्वीकार कर लें और पंचायत के सामने सरेंडर करें, तो गांव स्तर पर निर्णय हो सकता है… लेकिन अगर पंचायत को बाहर से नाम पता चला— तो सीधे जेल भेजे जाएंगे!

₹5000 का इनाम, नाम रहेगा गोपनीय 💰 सरपंच अंबिका-अर्जुन यादव ने उपद्रवियों का नाम बताने पर ₹5000 इनाम की घोषणा कर दी है। नाम बताने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यानि अब डर उपद्रवियों को होना चाहिए, गवाहों को नहीं!

CCTV खंगाले जा रहे 📹 ग्राम पंचायत केसला के दुकानों, चौक-चौराहों और गलियों में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो किसी भी वक्त नामों का खुलासा हो सकता है! उपद्रवियों की पहचान लगभग तय मानी जा रही है!

गांव का सवाल – बच्चों का भविष्य👉 यह सिर्फ तोड़फोड़ नहीं…यह गांव के बच्चों के भविष्य पर हमला है! जिस स्कूल में गांव के नन्हे बच्चे पढ़ते हैं, जहां विकास की नींव रखी जा रही थी— उसी को निशाना बनाया गया!

ग्रामीणों से अपील 🙏 सरपंच अंबिका-अर्जुन यादव ने गांव के हर जिम्मेदार नागरिक से अपील की है— अगर किसी को भी उपद्रवियों पर शक है, तो तुरंत पंचायत को सूचना दें। यह गांव हम सबका है, और इसे बर्बाद होने नहीं देंगे!

आखिरी चेतावनी 🚨 यह साफ संदेश है—

❌ सरकारी काम में बाधा,

❌ स्कूल जैसी पवित्र जगह पर तोड़फोड़,

❌ गांव में अशांति फैलाने की कोशिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी! या तो सरेंडर करो… या फिर सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहो!

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org