शिवरीनारायण भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भाजपा शिवरीनारायण मंडल में नवीन अग्रवाल को आईटी सेल प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। नवनियुक्त आईटी सेल प्रमुख नवीन अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं मंडल के सभी पदाधिकारियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, वह उस विश्वास पर पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया और सूचना तकनीक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। पार्टी की नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए आईटी सेल की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। वे अपने दायित्व का पूरी सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए भाजपा की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

नवीन अग्रवाल ने इस अवसर पर भाजपा के शीर्ष नेताओं, मंडल पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नवीन अग्रवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में शिवरीनारायण मंडल का आईटी सेल और अधिक सक्रिय होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा। भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में अब शिवरीनारायण मंडल का आईटी सेल डिजिटल मंचों पर और अधिक मजबूती से पार्टी की आवाज बुलंद करता नजर आएगा।
