Friday, March 20, 2026
No menu items!

बिहान रेस्टोरेंट का शुभारंभ, नगर को मिलेगा स्वादिष्ट व्यंजनों का नया ठिकाना!

शिवरीनारायण। ग्राम खोरसी के “जय माँ चंडी स्व सहायता समूह” द्वारा संचालित बिहान रेस्टोरेंट का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस सराहनीय पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को किफायती दरों पर स्वादिष्ट एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है, साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सशक्त करना भी है। रेस्टोरेंट में समोसा, बड़ा, आलू गंडा, मिर्ची भजिया, पोहा मटर, इडली, डोसा, पुड़ी-सब्जी, कचौड़ी और छोले-भटूरे जैसे लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध रहेंगे, जिससे नगरवासियों को विविध स्वाद एक ही स्थान पर मिल सकेगा। नगर क्षेत्र में इस तरह की सुविधा शुरू होने से लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्व सहायता समूह की अध्यक्ष कामिनी यादव और सचिव लक्ष्मी यादव ने बताया कि यह रेस्टोरेंट न केवल रोजगार का एक मजबूत माध्यम बनेगा, बल्कि क्षेत्र में बेहतर और स्वच्छ खानपान की सुविधा भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाएं पूरी मेहनत, लगन और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए ग्राहकों को सेवा प्रदान करेंगी।रेस्टोरेंट का स्थान स्वर्णकार भवन, पंजाब नेशनल बैंक के सामने, बिलासपुर रोड, शिवरीनारायण रखा गया है, जिससे लोगों के लिए यहां पहुंचना बेहद आसान रहेगा।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “बिहान रेस्टोरेंट” नगर में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस अवसर पर संकुल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप, संकुल सचिव सुरीता आदिले, संकुल पीआरपी अमृता रजक, एफ.एल.सीआरपी आसना रात्रे, पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच मैनेजर, अभिलाष कुजूर, जफरान इक्का, हरीश निषाद, सौरभ सिन्हा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जय मां चंडी समूह के सदस्य— आरती कर्ष, उर्मिला साहू, मिना पटेल, सरस्वती कर्ष, अमरिका बाई यादव, अमरिका यादव, संतोषी साहू, इतवारा कर्ष, केवरी साहू, नर्मदा साहू, लक्षवंतिन साहू, दुर्गा साहू, ममता सोन, आरती केवट, भारती केवट, सुनीता सिदार, उमा निर्मलकर, गंगोत्री कर्ष, सक्रिय महिला रेशमती टंडन, रेशमा साहू, बैंक मित्र निवेदिता टंडन, कृषि सखी कीर्तन साहू, बी.वो. सहायिका सुनीता साहू, पशु सखी रेखा साहू, उत्पादक समिति की अध्यक्ष अनीता खूंटे एवं समस्त देवरी क्रेडर सदस्यगण भी मौजूद रहे। यह पहल न केवल स्वादिष्ट भोजन का नया केंद्र बनेगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Previous article
RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org