Thursday, April 30, 2026
No menu items!

ग्राम केसला का गौरव: वंश कुमार साहू ने रचा सफलता का इतिहास।

जांजगीर चांपा जिले में ग्राम पंचायत केसला के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब गांव के होनहार छात्र वंश कुमार साहू, पिता फुलचंद साहू, ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 91.3% अंक अर्जित कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया। वंश कुमार ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केरा में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है। उनकी इस शानदार सफलता से गांव में खुशी की लहर है और हर कोई उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। परिजनों ने बताया कि वंश शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और समर्पित रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को कभी कमजोर नहीं होने दिया और कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी वंश की इस सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं ग्रामवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी।

👉 गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा बने वंश कुमार साहू:– वंश की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह संदेश देती है कि सच्ची मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।हम वंश कुमार साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उन्हें इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org