Sunday, October 26, 2025
No menu items!
Home Blog Page 2

सुवा नृत्य परंपरा — भविष्य की पहचान!

0

उग्रेश्वर गोपाल केवट रिपोर्टर शिवरीनारायण

चिल्हाटी की बेटियों ने थामी लोकसंस्कृति की मशाल

चिल्हाटी:- छत्तीसगढ़ की मिट्टी से उठती लोकसंस्कृति की खुशबू अब नई पीढ़ी के कदमों में समाई हुई है। बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के चिल्हाटी गांव की बालिकाएं लोकनृत्य ‘सुवा नृत्य’ को न केवल जीवित रखे हुए हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दे रही हैं। ‘चमकता सितारा ग्रुप’ के नाम से पहचान बना रही इन प्रतिभाशाली बच्चियों ने पिछले छह से सात वर्षों में अपनी मेहनत और लगन से सुवा नृत्य को गांव-गांव तक पहुंचाया है। समूह में लगभग 22 से 24 बालिकाएं शामिल हैं, जिनके साथ 4 वरिष्ठ सहयोगी कलाकार मांदर और मंजीरे की थाप पर इस नृत्य को और भी मनमोहक बना देते हैं। पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए समूह की सदस्याओं ने बताया कि उनका सपना है — सुवा नृत्य को छत्तीसगढ़ के हर मंच पर पहचान दिलाना, ताकि यह लोकसंस्कृति सिर्फ किताबों तक सीमित न रह जाए, बल्कि लोगों की ताल और थिरकन में जीवित रहे।

गांव के लोग भी इन बालिकाओं की मेहनत और समर्पण की जमकर सराहना कर रहे हैं। वे हरसंभव सहयोग कर रहे हैं ताकि यह परंपरा और आगे बढ़ सके। यह पहल केवल एक लोकनृत्य को जीवित रखने का प्रयास नहीं, बल्कि यह संदेश भी देती है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो परंपरा और प्रगति दोनों साथ चल सकते हैं। चिल्हाटी की इन बेटियों ने साबित कर दिया है कि संस्कृति को थामे रखते हुए भी भविष्य की नई राहें बनाई जा सकती हैं।

धनतेरस पर संदीप आयशर गिधौरी में 30 किसानों ने ली नई ट्रैक्टर!

0

रिपोर्टर:- उग्रेश्वर गोपाल केवट 

शिवरीनारायण। धनतेरस के शुभ अवसर पर संदीप आयशर ट्रैक्टर्स गिधौरी में किसानों के सम्मान का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के 30 किसानों ने नए आयशर ट्रैक्टर खरीदे।

कार्यक्रम में किसानों ने आयशर के लोकप्रिय 333 और 380 मॉडल के ट्रैक्टर लिए, जो अपने मजबूत इंजन, आकर्षक डिजाइन और सुंदर रंगों के कारण किसानों में विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।आयशर ट्रैक्टर के 66 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में सभी किसानों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशुतोष पाठक (जोनल हेड, सेंट्रल जोन), हेमंत बारिक (आर.एम.), ऋषि परघनिया, राम बदन यादव (ए.एम.), तथा आयशर ट्रैक्टर के अधिकृत विक्रेता निरंजन अग्रवाल और संदीप अग्रवाल सहित स्टाफ के सदस्य एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

किसानों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आयशर ट्रैक्टर की गुणवत्ता और प्रदर्शन उत्कृष्ट है तथा कंपनी द्वारा दी जा रही सेवाएँ भी संतोषजनक हैं। किसानों ने आयशर ट्रैक्टर को एक भरोसेमंद साथी बताया जो खेती के हर कार्य में सहयोगी सिद्ध हो रहा है।

सांसद खेल महोत्सव में युवाओं का जोश, केसला पंचायत ने मारी बाजी।

0

सांसद खेल महोत्सव में युवाओं का जोश, केसला पंचायत ने मारी बाजी।

जांजगीर-चांपा। 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार। ग्राम पंचायत सिंघुल में आज सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्राम पंचायत केसला, सिंघुल एवं कनस्दा के 15 वर्ष से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में एकल खेलों के तहत 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गेड़ी दौड़ एवं गिल्ली-डंडा जैसे पारंपरिक खेल आयोजित किए गए।

 

100 मीटर दौड़ में धर्मेन्द्र केंवट ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

लंबी कूद में भी धर्मेन्द्र केंवट ने बाजी मारी।

 

गेड़ी दौड़ में हेमलाल केंवट प्रथम रहे।

 

वहीं गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता में रितेश कुमार केंवट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह खेलों में भी केसला पंचायत का रहा दबदबा। कबड्डी और खो-खो दोनों ही खेलों में ग्राम पंचायत केसला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन में शिवनारायण यादव, सुनिल साहू, परमेश्वर केंवट, रितेश कुमार केंवट, सोनू केंवट, पंकज केंवट, हेमलाल केंवट, रोशन केंवट, निखिल विश्वकर्मा और धर्मेन्द्र केंवट का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को आयोजक मंडल एवं ग्रामवासियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शिवरीनारायण में फटाका व्यापारियों को अग्निशमन विभाग ने दिया सुरक्षा प्रशिक्षण!

0

रिपोटर:- उग्रेश्वर गोपाल केवट

शिवरीनारायण। दीपावली पर्व नज़दीक आते ही फटाका बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इसी के मद्देनज़र प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। गुरुवार को मेला ग्राउंड में अग्निशमन विभाग द्वारा फटाका व्यापारियों को सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता डेमो दिया गया। इस वर्ष कुल 29 फटाका विक्रेताओं को दुकान लगाने की अनुमति दी गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अग्निशमन विभाग की टीम ने सभी व्यापारियों को विस्तार से बताया कि पटाखों की बिक्री के दौरान किन-किन सावधानियों का पालन अनिवार्य है।

 

प्रशिक्षण के दौरान टीम ने मौके पर डेमो देकर समझाया कि यदि किसी कारणवश आग लग जाए तो प्रारंभिक स्तर पर किन उपायों से उसे नियंत्रित किया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया— दुकान में हमेशा बालू की बाल्टी, पानी से भरी बाल्टी और अग्निशामक यंत्र उपलब्ध रखें। धूम्रपान पूर्णतः निषेध रहेगा तथा निर्धारित सुरक्षा दूरी का पालन आवश्यक है।

फटाका व्यापारियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि इस प्रकार की जानकारी से दीपावली के दौरान किसी भी अनहोनी से बचाव संभव है। अग्निशमन विभाग की यह पहल न केवल फटाका व्यापारियों के लिए, बल्कि पूरे नगर की सुरक्षा के लिए एक सराहनीय कदम है। दीपावली खुशियों का त्योहार है, और इसे सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं मीडिया से चर्चा में पार्थ केसरवानी ने कहा कि, “जो सुरक्षा उपाय और डेमो हमें बताया गया है, वह बहुत उपयोगी और समझने योग्य है। सभी व्यापारियों ने इसे ध्यानपूर्वक देखा और सीखा।”

तनौद में श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस पर रूखमणि विवाह का दिव्य आयोजन!

0

रिपोटर:- उग्रेश्वर गोपाल केवट

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश तनौद ने किया व्यास मंच का प्रणाम, क्षेत्रवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की

तनौद (शिवरीनारायण)। धार्मिक नगरी शिवरीनारायण से लगभग 9 किलोमीटर दूर ग्राम तनौद के हटवारा चौक में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस पर बुधवार की संध्या को रूखमणि विवाह का भव्य एवं दिव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूरे वातावरण में भक्ति और आनंद की गंगा प्रवाहित हो उठी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश तनौद विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने व्यास मंच का प्रणाम कर कथा व्यास पंडित मनोज तिवारी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष मित्रभान साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला अजय साहू, ग्राम सरपंच रजनी महावीर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कथा वाचक पंडित मनोज तिवारी ने अपने प्रवचन में जीवन में भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “भक्ति भाव से ही मनुष्य जीवन को कृतार्थ किया जा सकता है; भगवान की शरण में जाकर ही सच्ची सद्गति प्राप्त होती है।”

 

 

श्रीकृष्ण जी की बारात सुसज्जित रथ में बाजे-गाजे के साथ निकाली गई, जिसका ग्रामवासियों ने उल्लासपूर्वक स्वागत किया। पूरे गांव में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य माना।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा जी का प्रथम अकलतरा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा जी का प्रथम अकलतरा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
अकलतरा, दिनांक16/10/25 को
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा जी का आज उनके प्रथम अकलतरा नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री आकाश सिंह के द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा जी का जगह -जगह भव्य स्वागत किया
नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और उत्साहपूर्ण नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
श्री टिकरिहा जी के स्वागत में नगर भर में उत्सव जैसा माहौल देखा गया। युवाओं में विशेष जोश और उमंग देखने को मिला। स्वागत समारोह के दौरान श्री टिकरिहा ने युवा मोर्चा की भावी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला और संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि —
“युवा शक्ति देश की रीढ़ है और हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाए।”
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने संगठन की एकजुटता और निष्ठा का संकल्प लिया।
संगठननात्मक दृष्टिकोण से यह आगमन बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है|
छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष माननीय राहुल टिकरिहा जी का जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर के प्रथम प्रवास में भाजयुमो जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी आकाश सिंह जी के नेतृत्व में अकलतरा विधानसभा के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी उपाध्यक्ष पलास चंदेल जी, चिराग केशरवानी,योगेश राणा जी, रितेश सिंह जी, खिलेंद्र सिंह, रोशन यादव, विवेक शर्मा जी,अनुराग केसरवानी, युवा मोर्चा के अकलतरा नगर मंडल अध्यक्ष पिंटू बरेठ, नरियरा मंडल अध्यक्ष सुमित चंदेल, अकलतरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कौशिक, बलौदा मंडल अध्यक्ष योगेश गोयल, पहरिया मंडल अध्यक्ष राकेश देवांगन जांजगीर मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर जी , राहुल चंदेल जी, गजेंद्र सिंह जी, गयाराम चंदेल जी, अंकुर गोयल जी, गिरीश मोदी जी नरेंद्र साहू जी एवं जनपद अध्यक्ष शकुन देव अघरिया एवं सभी जनपद सदस्यों के द्वारा गाजा बाजा के साथ कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन जी, जिला अध्यक्ष भाजयुमो मुकेश जायसवाल जी,नंद चौधरी जी, समीर शुक्ला जी, रजनी साहू जी,प्रमोद कौशिक जी, गोपेश तुलस्यान जी, पवन यादव जी, निलेश गुप्ता जी, ओम श्रीवास जी , विष्णु कश्यप जी,
नरियरा नगर के पार्षद सुशांत बंजारे जी, ससीदास महंत जी, मधु पाटले जी, राजेश केवट जी, दिलचंद बंजारे जी, हरप्रसाद यादव जी, कान्हा अग्रवाल जी, हितेश पालीवाल जी, अकलतरा नगर के पार्षद प्रतिनिधि विवेक बेस जी, पार्षद मोनू नामदेव जी, दारा मिश्रा जी, आशीष प्रसाद जी, सुरेश मिर्चन्यजी, एवं अकलतरा नगर के सभी पार्षद गण,उप सरपंच नवल सिंह जी, उमाकांत भारते जी प्रहलाद गोस्वामी, सुनील कौशिक, दिलीप कश्यप शुभम चौबे, नरेश केडिया जी कमल केडिया, सरपंच प्रतिनिधि नवल सिंह जी शांति भारती जी नानक अरोड़ा जी आयुष शर्मा जी, विक्रम सिंह जी अनिल दुबे जी विपुल केडिया जी घनश्याम राजवाड़े की श्याम चरण चौधरी चौधरी जी आपकी जैन जी उषा राठौर जी भोजराज शर्मा जी नरेंद्र साहू जी गौरी रानी गेविन, जयशंकर राठौर ,कमल कांत साहू जी, नितेश सिंह सुशांत निर्मलकर, ,रवि राय जी नवीन साहू रूपेश राठौर जी, एवं युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह संपन्न! 

0

रिपोर्टर :- उग्रेश्वर गोपाल केवट

शिवरीनारायण। श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं स्वागत हेतु भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय दूधाधारी बजरंगदास स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर की प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महन्त लाल दास शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर से डॉ. प्रीति कंसारा उपस्थित हुईं।

अतिथियों ने आगमन उपरांत भगवान नर-नारायण जी के दर्शन व पूजन कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं।

अपने उद्बोधन में डॉ. गजपाल ने कहा कि “मैं इस महाविद्यालय की भव्यता देखकर अभिभूत हूं। जिस संस्था के द्वारा रायपुर का हमारा महाविद्यालय संचालित होता है, उसी संस्था द्वारा यह महाविद्यालय भी संचालित है — यह गर्व का विषय है। शिवरीनारायण जैसे ऐतिहासिक नगर में इतना उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान स्थापित होना सराहनीय है।” उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि — “सफलता का एकमात्र मंत्र है — निरंतर परिश्रम।”

अध्यक्षीय उद्बोधन में राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने कहा कि वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। डॉ. गजपाल जैसी अनुभवी शिक्षाविद की उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह का संचालन डॉ. कल्पना मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. पी.एस. चौधरी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. ऋतु भारवा, डॉ. रागिनी पांडे, स्वप्निल कुर्महे, आकांक्षा गजपाल, निरंजन अग्रवाल, ओमप्रकाश सुल्तानिया, योगेश शर्मा, उदयराम केवट, सुबोध शुक्ला, बसंत देवांगन, अशोक शर्मा, रामचरण कर्ष, प्राचार्य कश्यप जी एवं पटेल जी, गोपाल केवट, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव एवं हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राज्य सभा सांसद रंजीत रंजन की निधि से तनौद में 30 लाख की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन!

0

रिपोर्टर:- उग्रेश्वर गोपाल केवट

तनौद (पामगढ़ विधानसभा)। राज्य सभा सांसद रंजीत रंजन की सांसद निधि से स्वीकृत 30 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत तनौद में सीसी रोड और ओपन जिम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष मित्रभान साहू रहे। उनके मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया और सांसद रंजीत रंजन का आभार जताया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रमिला अजय साहू, सरपंच रजनी महावीर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गांव में दो स्थानों पर भूमिपूजन किया गया — एक स्थान पर आधा किलोमीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण हेतु और दूसरे स्थान पर ओपन जिम निर्माण के लिए। ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चार कर पूजन सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर शिव कुमार मिथिलेश, भरथरी यादव, राम हरि साहू, उग्रेश्वर गोपाल केवट, विरज बाई रणवीर कंवर, कृष्ण कुमार केवट, रवि केवट, उत्तेश्वर साहू, कमल किशोर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए मित्रभान साहू ने कहा कि ग्राम तनौद के सरपंच श्रीमती रजनी महावीर साहू के निमंत्रण पर भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। सांसद निधि से स्वीकृत राशि से ग्राम में विकास कार्य किए जा रहे हैं। आगे भी क्षेत्र में जनहित के कार्यों हेतु शासन-प्रशासन से सहयोग मिलता रहेगा।” अंत में जिला पंचायत सदस्य प्रमिला अजय साहू ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

ग्राम जोंधरा में अखंड नवधा रामायण का भक्ति पूर्ण आयोजन!

0

जोंधरा (मस्तूरी)। बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम जोंधरा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अखंड नवधा रामायण पाठ का आयोजन भक्तिभाव एवं धार्मिक उत्साह के साथ जारी है। गांव में श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम के गुणगान में लीन हैं। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण और भक्ति रस व्याप्त है।

सुबह-शाम आरती में सभी ग्रामीण मिलकर सहभागिता निभा रहे हैं। ग्राम के विष्णु विराट केवट एवं जितेंद्र केवट ने बताया कि “यह परंपरा पिछले तीन वर्षों से निरंतर चल रही है। रामायण पाठ का आयोजन ग्रामवासी एवं स्थानीय धार्मिक समिति के सहयोग से किया जा रहा है। मान्यता है कि पूरे छत्तीसगढ़ में किसान अपने धान-पान की कार्य पूर्ण करने के बाद धन-धान्य, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए इस प्रकार के धार्मिक आयोजन करते हैं।

पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस नवधा रामायण पाठ में प्रतिदिन भजन-कीर्तन, आरती, प्रसाद वितरण और संगीतमय मानस गायन का आयोजन होता है। कथा पाठ के लिए 20-20 मिनट की पारी में टोली बदलती रहती है, जिससे रामकथा का अविरल प्रवाह बना रहता है। समापन दिवस पर विशाल भंडारा एवं रामायण कथा पूजन समारोह के साथ यह आयोजन संपन्न होगा।

चांपा नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारियों का हुआ आत्मीय स्वागत

चांपा, 15 अक्टूबर 2025 (बुधवार)।
आज नगर पालिका परिषद चांपा में नव नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी संघ नगरीय निकाय के प्रदेश पदाधिकारियों का आगमन हुआ। प्रदेश पदाधिकारियों का नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रामसंजीवन सोनवानी से सौजन्य मुलाकात की, जिसमें नगर पालिका के वरिष्ठ कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

इसके पश्चात पालिका सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य रूप से समय पर वेतन भुगतान, पदोन्नति के लिए पदों की स्वीकृति, तथा चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों—जैसे पंप कुली, भृत्य एवं सफाई कामगार—जो पिछले 10 से 15 वर्षों से कार्यरत हैं, उनके पदोन्नति या पदनाम परिवर्तन के विषय पर शासन से चर्चा करने का आग्रह किया गया।

प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि जिन कर्मचारियों की समस्याएँ बैठक में प्रस्तुत नहीं हो सकीं, वे अपनी बात लिखित रूप में संघ को भेजें, ताकि उन्हें उचित मंच पर उठाया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष श्री सोनी ने सभी कर्मचारियों से संगठन के प्रति निष्ठावान एवं एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि संघ प्रतिमाह शासन स्तर पर उच्च अधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों से जुड़ी समस्याएँ प्रस्तुत करता है तथा उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी समस्याओं को बेझिझक संघ के समक्ष रखें ताकि उनका समाधान शीघ्र कराया जा सके।

बैठक में कर्मचारियों ने भी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और विश्वास व्यक्त किया। निकाय के लेखापाल श्री भूपेंद्र देवांगन, गौरव शुक्ला, चैतराम डिंडोरे, प्रीति तिवारी सहित अन्य कर्मचारियों ने प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं जलपान के साथ बैठक का समापन हुआ।

इस अवसर पर धर्मेंद्र पाठक, रेशम यादव, नारायण खांडे, लखेश्वर सिदार, देवेन्द्र कैवर्त, जवाहर पटेल, वेदराम चौरसिया, यशवंत नामदेव, प्रेमनारायण राठौर, प्रकाश गाड़ा, विनय यादव, हरीश यादव, उत्तम पाल, इतवारी डहरिया, जवालाल राठौर, सुरेश सोनी, मंजूरी सरकार, ननकी बाई, पुनाई बाई, हमीदा बेगम, सुखदेव बरेठ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदेश पदाधिकारियों ने बैठक के सौहार्दपूर्ण वातावरण की सराहना करते हुए अपने अगले पड़ाव नगर पालिका शक्ति के लिए प्रस्थान किया।