Sunday, October 26, 2025
No menu items!
Home Blog Page 5

अटल परिसर सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण किए छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी।

0

अटल परिसर सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण किए छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी।
खरौद -भारत रत्न राष्ट्र पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नवनिर्मित प्रतिमा लागत 19.93 लाख के साथ विकास कार्यों का लागत राशि एक करोड़ 65 लाख अनावरण छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरुण साव के कर कमलों से हुआ। तत्पश्चात विभागीय मंत्री का ढोल नगाड़ा आतिशबाजी पुष्प वर्षा करते हुए नगर आगमन पर अध्यक्ष गोविंद यादव द्वारा पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया सभा स्थल पहुंचने पर भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी अटल बिहारी वाजपेई के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के साथ हुआ। सभा स्थल पर मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री का स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव द्वारा पुष्प गुच्छ श्रीफल साल छत्तीसगढ़ के काशी स्वयंभू लक्ष्मण महादेव एवं सबर जाति की कुलदेवी सबरी मां के मोमेंटो के साथ किया गया भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष महेश्वर यादव के साथ समस्त पार्षदों द्वारा गजमाला से किया गया इसके बाद समस्त मंचासीन अतिथियों का स्वागत के बाद अध्यक्ष गोविंद यादव द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए नगर के समस्याओं की जानकारी देते हुए नगर विकास के लिए निर्माण कार्यों के लिए अनुदान मांग किया गया। अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े द्वारा अटल जी के बारे में बताया गया कि अपना संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित किया और छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा निर्माता है उसी की सम्मान में समस्त नगर पंचायत में अटल परिसर बनाया जा रहा है हम अपने पुरोधाओं को धरोहर के रूप में संजो कर रखते हैं। नगर के विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार बताते हुए उसे निराकरण करने के लिए मंत्री से आग्रह किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि अरुण साव द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया कि हमारी सरकार बनते ही जो पूर्व सरकार द्वारा चार लाख प्रधानमंत्री आवास रोका गया था 18 लाख आवास की स्वीकृति दी गई 2 साल का बोनस महतारी वंदन 21 क्विंटल धान खरीदी₹3100 एक मुश्त हम दे रहे हैं पूर्व की सरकार चार किस्तों में देती थी मुफ्त अनाज योजना हमारी डबल इंजन केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजना चल रही है हमारी सरकार 1 वर्ष में ही घोषणा पत्र का संकल्प सायं सायं पूर्ण किया है यह जनता सुशासन की सरकार है सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पूरा-पूरा पहुंच रही है मोदी जन सेवक के रूप में हमारे देश में नहीं पूरे विश्व पटल पर वैश्विक प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते हैं सदैव राष्ट्र और हम सब के बारे में चिंतन करते हैं आज छत्तीसगढ़ चहुमुखी विकास करते हुए मोदी के मिशन आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 की विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रही है पूर्व की घोटाले बाज भ्रष्टाचारी सरकार साय साय जेल जा रही है अन्य विषय पर भी विस्तार से अपनी बात रखते हुए नगर विकास के लिए तीन करोड़ का सौगात दिया गया इस अवसर पर गोविंद यादव अध्यक्ष महेश्वर यादव उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षद गण जिला पंचायत अध्यक्ष सत्य लता मिरी पूर्व सांसद कमला पाटले जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत सिंह जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष लहरे माध्यमिक शिक्षा मंडल सदस्य चंद्रकांत तिवारी सांसद प्रतिनिधि अनुभव तिवारी जिला मंत्री नुरेश्वरी श्रीवास हृदय यादव मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह यशवंत साहू सुबोध शुक्ला मुरारी यादव राम कीर्तन कश्यप गोपाल आदित्य सनत साहू उत्तम सोनी बसंत यादव राजेश यादव चंद्रवती सोनी चंद्रकांत (बाबी) यादव शुभम यादव करण यादव रघुवीर यादव गुरु दयाल पाटले सम्मेलन साहू संजू बंजारे सुखराम मधुकर राहुल यादव इंद्र देवांगन राजेंद्र आदित्य धनसाय यादव उग्रसेन साहू गोविंद घतलहरे महिला कमांडो धनेश्वरी आदित्य के साथ जनप्रतिनिधि जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी आयोजक देवेंद्र चौधरी अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़ संयुक्त संचालक राकेश जायसवाल महेंद्र लहरे तहसीलदार पामगढ़ चंद्रकांत चंद्रवंशी तहसीलदार राहोद प्रभारी तहसीलदार मैडम सत्यनारायण देवांगन मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरधर राठौर पटवारी के साथ बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह के साथ नगर वासी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन शरद चंद्र शर्मा द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा किया गया।

मुड़पार में भव्य दशहरा उत्सव और शोभायात्रा का शानदार आयोजन, करमा ताल रजगामार के तत्वावधान में उमड़ा जनसैलाब, रावण दहन ने मोह लिया मन!

0

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़पार में परंपरागत उल्लास, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ भव्य दशहरा उत्सव एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन करमा ताल रजगामार द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक ढंग से किया गया, जिसमें मुड़पार समेत आसपास के गांवों से भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सुबह से ही पूरे गांव में उत्सव का माहौल था। ढोल-नगाड़ों, बाजा-गाजा और जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और वीर हनुमान की आकर्षक झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंची, जहां रावण दहन का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आतिशबाजी और रंगीन पटाखों से पूरा वातावरण उत्साह और श्रद्धा से भर गया। लोगों ने “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहारामचरण साहू (जिला पंचायत सदस्य) रहे, जबकि अध्यक्षता हेमा भूपेंद्र साहू ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में शांति घासीराम कश्यप (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत नवागढ़) उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर उपसरपंच अशोक कर्ष, रघुराम कर्ष, मालिकराम साहू, तुलाराम साहू, संतोष चौहान, अमरनाथ साहू, भगतराम बंजारे, बबलू लहरे, राजा आशिकर, सुदर्शन बंजारे, नेतराम खूंटे, लाला कश्यप, बद्रिका केवट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समापन सत्र में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय कलाकारों ने लोकगीतों, नृत्य और नाट्य कार्यक्रमों से सबका दिल जीत लिया।

पूरे आयोजन में गांव की एकता, परंपरा और आस्था की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

विधायक शेषराज हरवंश ने नायरा साहू को दी जन्मदिन की शुभकामनाए!

0

शिवरीनारायण। नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 1 जनकपुर के युवा पार्षद ओमप्रकाश साहू की सुपुत्री नायरा साहू के जन्मदिवस अवसर पर पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश विशेष रूप से पहुंचीं।

विधायक हरवंश ने नायरा को केक खिलाकर आशीर्वाद दिया और उसके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बर्थडे सेलिब्रेशन का आयोजन होटल रियान में किया गया, जहां परिवार एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, देबू अग्रवाल, सागर केशरवानी, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, पार्षद चेतन विक्की सोनी, अजय साहू, सुधांशु तिवारी, गौरव केशरवानी, प्रकाश सोनी, छाया साहू सहित साहू परिवार के अनेक सदस्य एवं मित्रगण उपस्थित थे।

सभी ने बर्थडे बेबी नायरा साहू को शुभकामनाएं देते हुए उसके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

छत्तीसगढ़ की काशी शबरी की देवभूमि पर भव्य दशहरा महोत्सव।

0

खरौद-नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव निवास से राम लक्ष्मण बाल हनुमान जामवंत एवं अन्य जीवंत झांकियां के पूजा अर्चना के पश्चात बगगी पर सवार विशाल जनसमूह धूमाल के साथ गगन भेदी आतिशबाजी करते हुए शोभायात्रा निकाली गई जहां रास्ते पर जगह-जगह रंगोली आरती की थाल सजाकर पूजन किया गया। राम लक्ष्मण द्वारा लक्ष्मणेश्वर शबरी मंदिर दर्शन किया गया आयोजक समिति द्वारा अनेक धार्मिक प्रतियोगिता आयोजन किया गया था जिसके पुरूस्कार के लिए मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल विशिष्ट अतिथि शिवेन्द्र प्रताप सिंह कोड़ाभाट मंडल अध्यक्ष सुबोध शुक्ला पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष महेश्वर यादव के साथ सदियों से चली आ रही मालगुजार परिवार द्वारा पारंपरिक ढंग से गढ़ पूजन किया गया। मुख्य अतिथि जांगड़े द्वारा नगर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया गया कि यह नगर पुरातन समय से दशहरा उत्सव का केंद्र बिंदु माना जाता है लंका विजय के बाद भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने यहां महादेव शिवलिंग की स्थापना किया था ऐसा शास्त्र में उल्लेख मिलता है यह लक्ष्मणेश्वर मंदिर की विशेषता यह है कि इसमें मौजूद सवा लाख छिद्र हैं जिसके कारण इस मंदिर का नाम लक्ष्मेश्वर भी कहा जाता है दशहरा एवं नवरात्रि में हम सभी रामकृष्ण के साथ शिव एवं शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की उपासना करते हैं इस दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाता है। राम रावण युद्ध और भगवान राम से जुड़ी कथाओं का नाट्य मंचन भी किया जाता है। जो धार्मिक वातावरण को पवित्र बना देती है दशहरा पर्व मुख्य रूप से हमें यह सिखाती है कि असत्य पर सत्य की जीत होती है अहंकार बुराई के प्रति रावण का पुतला दहन किया जाता है। अध्यक्षता कर रहे चंदेल जी द्वारा दशहरा पर्व के बारे में बताया गया कि यह नगर पुरातन समय से ही ऐतिहासिक धार्मिक शिक्षा अपना अलग स्थान रखता है यह स्थान राम शबरी की प्रसंग एवं कर्म भूमि के रूप में भी जाना जाता है यह पर्व शक्ति और भक्ति का पर्व है यहां पूर्व से ही आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में जनमानस आते हैं और बड़ा मेला लगता है जिसमें झूला पारंपरिक खिलौने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ अन्य प्रकार का स्टॉल लगाया जाता है। अन्य अतिथियों के द्वारा भी विस्तार से अपनी बात रखी गई उसके पश्चात मुख्य अतिथियों के द्वारा रावण बनाने वाले, गड़ तोड़ने वाले को पुरस्कृत किया गया। रावण दहन के पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर शरद चंद्र शर्मा उत्तम सोनी बसंत यादव मुरारी यादव राजेश यादव चंद्रवती सोनीपाषर्दगण नेहरू राही हुलास राम साहू हे कृष्णा साहू परमानंद रोहिदास रिक रूपेश यादव गेंद बाई दिनेशआदित्य दीपशिखा शोभित यादव मंगली बाई देवांगन सुश्री नीलम यादव मनोरंजन यादव श्री प्रमिला यादव रामसहाय यादव सत्यम सिदार राहुल यादव सोनू यादव अशोक आदित्य शुभम यादव करण यादव बॉबी यादव ओम प्रकाश शर्मा वसंत देवांगन रघुवीर यादव के साथ पूरे नगर के लोग उत्साह पूर्वक सहभागिता रहा इस ऐतिहासिक भव्य दशहरा महोत्सव प्रमुख आकर्षण के रूप में 81 फीट रावण राम के सेना के रूप में बाल हनुमान रीछ जामवंत लेजर लाइट जस गीत रहा।

बलिदानी राजा गुरु बालकदास फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा : मुख्यमंत्री श्री साय, छत्तीसगढ़ी फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, जहां फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा।

0

बलिदानी राजा गुरु बालकदास फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा : मुख्यमंत्री श्री साय, छत्तीसगढ़ी फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, जहां फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा।

 

रायपुर, 29 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को देखने पहुँचे।

 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा, विधायक श्री रोहित साहू, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सतनामी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा है। गुरु बालकदास ने अंग्रेजों एवं पिंडारियों द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और भुखमरी के विरुद्ध न केवल संघर्ष किया, बल्कि समाज को संगठित करने का भी प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा का अलख जगाने, सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने और अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का विरोध करने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह घोषणा की कि फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इस प्रेरणादायी गाथा को देख सकें और अपने इतिहास तथा विरासत से जुड़ सकें।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ राज्य प्रारंभ से ही वीर शहीदों और संत-महात्माओं की धरती रहा है। आवश्यकता है कि हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को जानें और समझें। उन्होंने कहा कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, राज्य की समृद्ध संस्कृति, सामाजिक सद्भाव, अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष और जीवन की सहजता को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत करती है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारे कलाकार, निर्देशक और पूरी यूनिट मेहनत और लगन से कार्य कर रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा आज दर्शकों के दिलों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बेहतर अधोसंरचना, अधिक अवसर और राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान और भी सशक्त होगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी सौगात, घोषणा अनुरूप मिली मंजूरी, 1 करोड़ 65 लाख की लागत से बनेगा विश्राम गृह।

0
Oplus_131072

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी सौगात, घोषणा अनुरूप मिली मंजूरी, 1 करोड़ 65 लाख की लागत से बनेगा विश्राम गृह।

 

रायपुर, 29 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उनकी घोषणा अनुरूप जिले के बागबहार में विश्राम गृह भवन के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 1 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि इस कार्य हेतु मंजूरी मिली है, जिसका निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू की जाएगी।

 

गौरतलब है कि जिले के फरसाबहार में भी विश्राम गृह निर्माण के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए मंजूरी मिल चुकी है। बागबहार क्षेत्र में लंबे समय से विश्राम गृह की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, अब इस भवन के निर्माण से न केवल आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी,बल्कि विभिन्न सरकारी-अर्धसरकारी कार्यक्रमों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने की भी उत्तम व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। लगातार सड़कों, पुल-पुलियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में बागबहार को यह सौगात मिली है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बागबहार में विश्राम गृह बनने से क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही सुविधा की कमी पूरी होगी।

 

मुख्यमंत्री की घोषणा पर हो रहा है तत्काल अमल

 

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणाओं पर तत्काल अमल हो रहा है। यही कारण है कि जिले में एक के बाद एक विकास कार्यों को मंजूरी मिल रही है और आमजन सीधे तौर पर इसका लाभ मिल रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 117 करोड़ से अधिक की लागत के तीन वृहद पुलों का किया शिलान्यास, रिंग रोड क्रमांक-2 में जरवाय, हीरापुर और सरोरा चौक पर बनेंगे तीन ओव्हरपास।

0

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 117 करोड़ से अधिक की लागत के तीन वृहद पुलों का किया शिलान्यास, रिंग रोड क्रमांक-2 में जरवाय, हीरापुर और सरोरा चौक पर बनेंगे तीन ओव्हरपास।

 

रायपुर, 29 सितम्बर 2025/उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2, हीरापुर चौक (गनपत चौक) में 117 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले तीन वृहद पुलों का शिलान्यास किया।

शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व और विजयदशमी की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार अटल निर्माण वर्ष मना रही है। हमने बनाया है हम ही सवारेंगे इस संकल्प के साथ लगातार प्रदेशवासियों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर ला रहे हैं और राजधानी रायपुर को संवारने का काम लगातार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित देश बनाने की दिशा में जीएसटी रिफार्म संबंधी ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह देश की पहली योजना है जो देश के 140 करोड़ जनता को छोटे से छोटे समान जैसे – साबुन, बिस्कुट से लेकर कार, कंप्यूटर सहित सभी समानों की खरीदी पर एक समान में बचत होने वाली है। जीएसटी बचत उत्सव नवरात्रि के पहले दिन से प्रारंभ हुआ है जिसका प्रत्यक्ष लाभ देश की जनता को मिलेगा। यह भारत को विकसित बनाने की दिशा में एक इतिहास रचा है।

कार्यक्रम को सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विष्णु देव साय की सरकार शिक्षा सहित राज्य के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि रायपुर शहर को राजधानी के अनुरूप विकसित करने की दिशा में आगे ले जा रहे हैं।

विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गरीब परिवारों की चिंता करने वाली सरकार है। राजधानी वासियों को उनकी मूलभूत सुविधाओं के लिए बनाई गई सभी योजनाओं को हम तय सीमा में पूरा करवाएंगे। इस ओव्हर पास सड़क निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम को विधायक श्री मोतीलाल साहू और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर वार्ड पार्षद श्रीमती रामहिन कुर्रे तथा विभिन्न वार्डों के पार्षदगण एवं श्री रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा रायपुर में रिंग रोड क्रमांक-2 पर तीन ओव्हरपास बनाए जाएंगे। जिसके अंतर्गत जरवाय मार्ग में बंगाली होटल के पास 23 करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपए की लागत से, हीरापुर चौक में 49 करोड़ 40 लाख दस हजार रुपए तथा सरोरा चौक पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास 43 करोड़ 76 लाख 48 हजार रुपए की लागत से तीन ओव्हर पास निर्माण किया जाएगा। इन तीनों चौराहों में ओव्हार पास बन जाने से टाटीबंध एवं भनपुरी के मध्य हीरापुर, अटारी, जरवाय, तेंदुआ, गुमा, कोटा, मोहबा बाजार इत्यादि क्षेत्र के लगभग 02 लाख से अधिक आम नागरिकों के साथ-साथ सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र को सुगम, सुव्यवस्थित एवं बाधारहित सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल- “हिंदी सेवा सम्मान”-से सम्मानित 

0

कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल– “हिंदी सेवा सम्मान”-से सम्मानित

रायपुर। 28 सितम्बर 2025….वक्ता मंच (छत्तीसगढ़ प्रदेश की सामाजिक-साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था) एवं दैनिक दबंग स्वर के संयुक्त तत्वावधान में आज राजधानी रायपुर में आयोजित हिंदी सेवा सम्मान – 2025 समारोह में रायपुर की साहित्यकारा आ. सुषमा प्रेम पटेल को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें “सुषमा के स्नेहिल सृजन” हिंदी भाषा के प्रति उनकी सृजनात्मक साधना, प्रेरणादायी काव्यकृतियों और समाज में हिंदी सेवा के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पं. पी. के. त्रिवेदी (प्रधान संपादक, दबंग स्वर), श्री राजेश पराते जी (अध्यक्ष, वक्ता मंच) और श्री शुभम साहू (संयोजक)

(प्रायोजक जन एकता फाउंडेशन रायपुर) उपस्थित थे।

सम्मान प्राप्त करने पर सुषमा प्रेम पटेल ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी अस्मिता और संस्कृति की धरोहर है। इसे आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।

समारोह में अनेक साहित्यकारों, कवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज की तथा सुषमा जी को शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने की बड़ी घोषणा – छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि।

0
Oplus_131072

मुख्यमंत्री श्री साय ने की बड़ी घोषणा – छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि। मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा बैठक में हुए शामिल

रायपुर 26 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बैठक में वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन, वर्ष 2025-26 हेतु ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा की गई।

 

छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और निखारने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। हमने पूर्व में बंद हुए खेल अलंकरण समारोह को पुनः प्रारंभ किया है और जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह भी प्रारंभ किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया के नए परिसरों की शुरुआत की गई है। कुछ महीने पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया का भी छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था, जहां हमने उनसे खेल अधोसंरचना के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। विशेषकर ओलंपिक खेलों को लेकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु हमने विशेष तैयारी की है। ओलंपिक खेलों में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेताओं को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को दो करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को एक करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया गया है। स्वाभाविक रूप से इससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होगा।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि खेलों का बजट बढ़ाया जाए और कॉरपोरेट क्षेत्र की सहभागिता को भी प्रेरित किया जाए।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्ष 2036 में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है और अहमदाबाद शहर को इसके लिए प्रस्तावित किया गया है। स्वाभाविक रूप से केंद्र सरकार का पूरा ध्यान देश में खेलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर है, ताकि एक दशक के भीतर हम खेलों के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में उभर सकें। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी हमें राष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन हेतु सामूहिक प्रयास करने होंगे।

 

कैबिनेट मंत्री एवं संघ के उपाध्यक्ष श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर ओलंपिक जैसी खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई है, जिससे सुदूर वनांचल की खेल प्रतिभाओं को एक सुनहरा मंच मिला है।

 

इस अवसर पर सचिवीय प्रतिवेदन का वाचन महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री हिमांशु द्विवेदी, श्री गजराज पगारिया एवं कोषाध्यक्ष श्री संजय मिश्रा सहित खेल संघ से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जिले के 08 आदतन अपराधियों को किया गया जिलाबदर।

0

पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जिले के 08 आदतन अपराधियों को किया गया जिलाबदर। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में बदमाशों पर हो रही लगातार कार्यवाही, कई अन्य बदमाशों के ऊपर कार्यवाही प्रक्रिया में, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले में बदमाशों पर लगातार कार्यवाही हो रही हैं। *इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा जिले के 08 आदतन अपराधियों को 01 वर्ष की कालावधि के लिए जिलाबदर कर दिया गया* है। सांथ ही पुलिस द्वारा जिले के अन्य आदतन बदमाशों के ऊपर भी जिलाबदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय में भेजा गया है, जो कि अभी प्रक्रिया में हैं l

जिला कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3, 5 ख के तहत पारित आदेश के अनुसार *यह आदेश दिया है कि 24 घंटे के अन्दर सीमावर्ती जिला- बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, महासमुंद, सक्ति, बेमेतरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा जिला क्षेत्र से 01 वर्ष की कालावधि के लिए बाहर चले जाए* और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए इस जिले एवं उल्लेखित सीमावर्ती जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है। जिलाबदर आरोपियों को इस आदेश का तुरन्त पालन करने और पालन न करने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। ये जिला बदर आरोपी लगातार मारपीट, लड़ाई झगड़ा, अन्य अपराध एवं अवैध रूप से शराब बिक्री जैसे अपराधों में सक्रिय रहे है।

 

जिलाबदर आरोपियों के नाम-

1. धनेश टंडन उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम सेंदरी थाना भाटापारा ग्रामीण

2. जवाहरलाल साहू निवासी ग्राम दर्रा चौकी गिरोधपुरी

3. ऋषि पाटिल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना गिधौरी

4. ईश्वर उम्र 53 साल निवासी ग्राम भैसामुडा सबरिया डेरा थाना गिधौरी

5. रितिक उर्फ मनोज बंजारे उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम रवान थाना सिटी कोतवाली

6. श्रवण देवार उम्र 38 वर्ष निवासी करमदा थाना सिटी कोतवाली

7. उबल प्रताप यादव उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम लटुवा थाना सिटी कोतवाली

8. कुंजराम अंजान उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम करहीबाजार चौकी करहीबाजार