Saturday, June 14, 2025

शहर की स्वच्छता में जुटे अधिकारी भोला सिंह: चांपा नगरवासियों की जुबान पर प्रशंसा

चांपा नगर में इन दिनों स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह की सक्रियता सुर्खियों में है। शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के उनके प्रयासों की चारों ओर सराहना हो रही है। सुबह होते ही वे स्वयं नगर के चौक-चौराहों पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हैं और सफाई कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश देते हैं।

भोला सिंह का यह समर्पण और कार्य के प्रति ईमानदारी नगरवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। पहले जहां सफाई व्यवस्था में लापरवाही दिखती थी, वहीं अब प्रतिदिन सुबह-सुबह सफाई कर्मचारी सक्रिय नजर आते हैं। कचरे के ढेर जो पहले आम बात थे, अब बहुत हद तक कम हो चुके हैं। गलियों और मुख्य सड़कों पर नियमित सफाई की जा रही है और कचरा संग्रहण के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

- Advertisement -

नगरवासियों का कहना है कि पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया जब कोई अधिकारी इस तरह फील्ड में उतरकर सफाई कार्य की निगरानी करे। भोला सिंह न सिर्फ निर्देश देते हैं, बल्कि कई बार स्वयं भी झाड़ू लेकर सफाई कार्य में हाथ बंटाते देखे गए हैं, जो उनके समर्पण को दर्शाता है।

इस अभियान के तहत नगर पालिका द्वारा जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया जा रहा है।

भोला सिंह के नेतृत्व में चांपा नगर एक स्वच्छ और सुंदर शहर की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगरवासियों ने उनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई है कि यह अभियान इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org