Sunday, October 26, 2025
No menu items!

आम आदमी पार्टी सक्ती छत्तीसगढ़, 2047 तक विकसित राज्य छत्तीसगढ़ का नारा भाजपा द्वारा जनता को भ्रमित करना है- जसबीर सिंह,प्रदेश संगठन महामंत्री , AAP छग

आम आदमी पार्टी सक्ती छत्तीसगढ़, 2047 तक विकसित राज्य छत्तीसगढ़ का नारा भाजपा द्वारा जनता को भ्रमित करना है- जसबीर सिंह,प्रदेश संगठन महामंत्री , AAP छग

 

- Advertisement -

*”2047 तक विकसित छत्तीसगढ़” भाजपा का राजनीतिक सपना, हालात से ध्यान भटकाने का खेल – अभिषेक मिश्रा प्रदेश संगठन मंत्री AAP सक्ती*

 

सक्ती 18 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा “2047 तक विकसित राज्य छत्तीसगढ़” के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा है कि भाजपा सरकार महज जनता को भ्रमित कर रही है वर्तमान परिस्थितियों की बजाय 22 साल बाद का जनता को सपना दिखाया जा रहा है। जिस 2047 का जनता को सपना दिखाया जा रहा है उसमें आज की जनता से आधी आबादी तो जिंदा ही नहीं बचेंगे! यह वास्तविकता में कई कारणों से एक भ्रम या आकर्षक राजनीतिक सपना माना जा सकता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से कम है। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की दर अभी भी 30% से अधिक है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, युक्तियुक्तकरण जैसी नीतियों से हालात और बिगड़े। डॉक्टरों, दवाइयों और संसाधनों की भारी कमी। PHC और CHC में बुनियादी सुविधाएं नहीं। युवाओं में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है।

 

*जिला अध्यक्ष ईश्वर साहू* ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जो इतने विद्वान नेता हैं उन्हें याद दिला दूँ कि उच्च प्रति व्यक्ति आय,मजबूत औद्योगिक और कृषि आधार,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य,बेहतर बुनियादी ढांचा (सड़क, बिजली, इंटरनेट),न्यूनतम गरीबी और बेरोजगारी आदि विकसित राज्य के प्रमुख मानक होते हैं, छत्तीसगढ़ इनमें से कई मानकों से बहुत पीछे है। साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का खनिज हब है, लेकिन स्थानीय लोग अब भी गरीब हैं। औद्योगिकीकरण से विस्थापन और प्रदूषण: उद्योग लगे, लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं, बल्कि विस्थापन और जंगलों की कटाई बढ़ी। शराब घोटाला, राशन घोटाला, स्वास्थ्य योजनाओं में भ्रष्टाचार जैसी घटनाएं आम हैं। सरकार बदलने पर योजनाएं बदल जाती हैं। विकास मॉडल आदिवासी समाज को हाशिए पर धकेल रहा है, इसलिए यह 2047 का सपना भ्रम है!

*ओबीसी विंग टिकेश्वर चंद्रा* ने कहा कि किसी भी राज्य के असली विकास के लिए स्थानीय संसाधनों का लाभ जनता को मिले,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य पर निवेश हो,पारदर्शी प्रशासन और भ्रष्टाचार पर रोक रहे,स्थानीय रोजगार सृजन हो और पर्यावरण संतुलन के साथ उद्योग नीति का भी कारगर होना विकसित राज्य का पैमाना होता है.

*जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह बरेठ* ने कहा कि भाजपा भाजपा शासित राज्यों में 2047 विकसित भारत का झुनझुना आम जनता के सामने बजा रही है। “2047 तक विकसित राज्य” नारा सुनने में आकर्षक है, लेकिन बिना ठोस नीतियों, पारदर्शिता और जनभागीदारी के यह केवल राजनीतिक प्रचार और भ्रम ही है। आम आदमी पार्टी इस प्रकार के भ्रामक प्रचार का विरोध करती है, सरकार को वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बिगड़े हालात को सुचारू ढंग से व्यवस्थित करने के लिए कदम उठाने चाहिए,ना की जनता को ऐसे नारों से भ्रमित किया जाना चाहिए।

 

प्रेषक,

*प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सादर सुचनाअर्थ।*🙏🏻

 

 

*ईश्वर साहू*

*जिला अध्यक्ष*

*आम आदमी पार्टी सक्ती*

*9098620736*

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org