Saturday, March 28, 2026
No menu items!

जांजगीर-चांपा के खरौद में भव्य तिरंगा यात्रा।

जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत खरौद में राष्ट्रीय शौर्य और सम्मान का प्रतीक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर आयोजित इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जांजगीर-चांपा के नगर पंचायत खरौद में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रीय शौर्य और सम्मान का प्रतीक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े के निर्देशन और कोडाभाट मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में लक्ष्मणेश्वर मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यात्रा मइनका दाई तिवारी पारा, महामाया चौक, मांझा पारा होते हुए शुकुल पारा अटल चौक तक पहुंची। तीस मीटर लंबे तिरंगे के साथ “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने सेना के सम्मान, शहीदों के बलिदान और देश की एकता-अखंडता के संकल्प पर जोर दिया। इस दौरान मंडल प्रभारी धनंजय सिंह ठाकुर और शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा भी बताई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा और नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में पूर्व एल्डरमैन बसंत यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org