Wednesday, October 28, 2026
No menu items!

लगातार चौथे वर्ष शिवरीनारायण के सब्जी मंडी में मां लक्ष्मी की विधिविधान से पूजा!

शिवरीनारायण। नगर के वार्ड क्रमांक 09, सब्जी मंडी के पास लगातार चौथे वर्ष भी युवाओं द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी जी की मूर्ति की स्थापना की गई है। पूजा स्थल पर न केवल मोहल्लेवासी, बल्कि दूर-दराज से सब्जी खरीदने आने वाले व्यापारी भी प्रतिदिन सायंकालीन आरती में शामिल होकर पूजा-पाठ कर रहे हैं। समिति के भूपेंद्र सोनी ने बताया कि लक्ष्मी पूजा की तैयारी एक सप्ताह पूर्व ही बैठक कर पूरी कर ली गई थी। यह समिति का चौथा वर्ष है, जिसमें मां लक्ष्मी की भव्य मूर्ति का निर्माण भटगांव के प्रसिद्ध मूर्तिकार गिरधारी देवांगन द्वारा किया गया है। पूजा में प्रतिदिन श्याम केवट, प्रेमलाल केवट आरती में बैठते हैं, वहीं समिति में भूपेंद्र सोनी, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, सूरज यादव, आशीष कश्यप, सूरज केशरवानी, गिरधर यादव सहित कई मोहल्लेवासी सक्रिय रूप से शामिल हैं। मां लक्ष्मी की आराधना और सामूहिक भक्ति से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org