Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

खरौद -लक्ष्मणेश्वर गौ धाम परिसर में गोवर्धन पूजा के साथ गौभोज का आयोजन।

खरौद -लक्ष्मणेश्वर गौ धाम परिसर में गोवर्धन पूजा के साथ गौभोज का आयोजन।

खरौद -लक्ष्मणेश्वर गौ धाम परिसर में इस वर्ष गोवर्धन पूजा का पर्व अत्यंत आस्था श्रद्धा भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस विशेष अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार आचार्य शरद चंद्र शर्मा द्वारा गौ सेवा को समर्पित गोविंद यादव अध्यक्ष नगर पंचायत द्वारा कार्य का आरंभ पारंपरिक राधा कृष्ण गिरिराज गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति गोबर से बनाकर गोविंद यादव सपत्नीक श्रीमती शतरूपा यादव के साथ विधि विधान से पूजन कर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की गई इस दौरान वातावरण भक्ति मय हो उठा और सभी ने भगवान श्री कृष्ण गौ माता का जयकारा लगाते हुए भगवान श्री कृष्ण से नगर के सुख शांति समृद्धि की कामना किया गया। अध्यक्ष गोविंद द्वारा गौ सेवा का महत्व बताया गया कि गौ माता में सभी देवी देवताओं का निवास होता है हम सभी किसी भी प्रकार का धर्म का कार्य करते हैं बिना गोबर के पवित्र नहीं मानी जाती है उनकी सेवा करना साक्षात नारायण की सेवा मां-बाप की सेवा करने के समान हैं हम सभी को गौ सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर के भाग लेना चाहिए और गौ वंश की रक्षा करते हुए उत्तम प्रबंधन पोषण आहार की व्यवस्था की जानी चाहिए जिसके लिए हमारा पंचायत प्रयासरत है। पूर्व अध्यक्ष सुबोध शुक्ला द्वारा गौ संरक्षण विस्तार से अपनी बात रखते हुए कहां गए कि इस पुनीत कार्य में हम सभी को बढ़-चढ करके भाग लेना चाहिए पुरातन सनातन धर्म में अत्यंत महिमा बताई गई है गौ माता का दूध दही घी सभी को अमृत तुल्य बताया गया है आयोजन का प्रशंसा करते हुए इस तरह का कार्यक्रम भविष्य में भी करते रहना चाहिए। इस गौ भोज कार्यक्रम में स्थानीय स्वयंसेवक गौ पालक के साथ महेश्वर यादव (उपाध्यक्ष) बसंत यादव उत्तम सोनी हृदय यादव राकेश दुबे पाषर्दगण नेहरू राही हे कृष्णा साहू परमानंद रोहिदास नीलम यादव रामसहाय यादव सत्यम सिदार सत्यनारायण देवांगन मुख्य नगर पालिका अधिकारी शोभित यादव रुपेश यादव गोविंद घृतलहरे कैलाश दुबे श्रीमती गोदावरी यादव शुभम यादव ऊग्रसेन साहू राजेश देवांगन राजेंद्र आदित्य गंगाराम आदित्य स्वच्छता दीदी के साथ बड़ी संख्या में नगर वासियों द्वारा गौ भोज के पश्चात सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org