जनता की जीत: पार्षदों की पहल से रेलवे अंडरब्रिज जलभराव समस्या का होगा समाधान, जनता की आवाज़ जब एकजुट होती है, तो बदलाव तय होता है।

चांपा नगर की जनता के लिए राहत की खबर, लंबे समय से चली आ रही रेलवे अंडरब्रिज के नीचे जलभराव की समस्या अब जल्द ही खत्म होने जा रही है।कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के पार्षदों ने जनता की परेशानी को लेकर एक साथ मोर्चा संभाला और रेलवे विभाग को ज्ञापन सौंपा।

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा नगर पालिका क्षेत्र का यह वही रेलवे अंडरब्रिज है… जहां बरसात के दिनों में पानी भर जाने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार यहां से गुजरते वक्त वाहन फिसलने और दुर्घटनाओं की घटनाएं भी सामने आई हैं।स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। अब इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए वार्ड नंबर 16 के कांग्रेस पार्षद दुर्गा प्रसाद कुर्रे और वार्ड नंबर 18 के भाजपा पार्षद अशोक देवांगन ने एकजुट होकर रेलवे विभाग के उप अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने जल्द से जल्द जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की मांग रखी। रेलवे अंडरब्रिज के नीचे पानी भर जाने से लोगों को बहुत दिक्कत होती है। हमने विभाग को ज्ञापन दिया है और उम्मीद है कि अब जनता को जल्द राहत मिलेगी। तो वही पार्षदों का कहना है कि यह जनता की समस्या है, किसी दल की नहीं। हम सब पार्षद मिलकर इसे हल कराने के लिए एकजुट हैं। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद रेलवे विभाग के अधिकारियों ने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया और जलभराव की समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पार्षद ईश्वर देवांगन, मंगलदास महंत, रामरतन साहू, परदेसी केवट, भवंती साहू, पुष्पा सिंह, अंजली देवांगन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इन सभी की संयुक्त पहल से उम्मीद है कि चांपा की जनता को अब जल्द ही इस जलभराव समस्या से मुक्ति मिलेगी।

कभी-कभी जनहित के मुद्दों पर जब राजनीति से ऊपर उठकर प्रतिनिधि एकजुट होते हैं, तो जनता की समस्याओं का समाधान भी तेजी से होता है, चांपा नगर का यह उदाहरण इसका बेहतरीन उदाहरण बन गया है।
