Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

जननायक धनंजय सिंह के एक आह्वान पर उमड़ा जनसैलाब — गूंज उठा जौनपुर शहर, सरदार पटेल अमर रहें! एक नेता, एक आह्वान, लाखों कदम — जननायक धनंजय सिंह के साथ चला पूरा जौनपुर!

जननायक धनंजय सिंह के एक आह्वान पर उमड़ा जनसैलाब — गूंज उठा जौनपुर शहर, सरदार पटेल अमर रहें! एक नेता, एक आह्वान, लाखों कदम — जननायक धनंजय सिंह के साथ चला पूरा जौनपुर!

 

देश की एकता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जौनपुर में आज देखने को मिला ऐसा नज़ारा जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। जननायक धनंजय सिंह के एक आह्वान पर लाखों लोगों का सैलाब सड़कों पर उतर आया — सरदार पटेल और धनंजय भैया जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा पूरा शहर।

बता दे कि जौनपुर की धरती आज देशभक्ति और जनएकता की गूंज से थर्रा उठी… राष्ट्रवादी नौजवान सभा के बैनर तले, पूर्व सांसद जननायक धनंजय सिंह और विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह (प्रिशु) के नेतृत्व में निकली विराट पदयात्रा ने मानो पूरे जनपद में एकता, साहस और संकल्प का संदेश फैला दिया। सुबह से ही जौनपुर की सड़कों पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज से निकलकर टीडी कॉलेज तक चली यह ऐतिहासिक पदयात्रा — सरदार पटेल की विचारधारा और धनंजय सिंह की लोकप्रियता का अद्भुत संगम बन गई।

“धनंजय भैया जिंदाबाद, सरदार पटेल अमर रहें” के गगनभेदी नारों से आसमान गूंजता रहा। युवाओं का जोश, बुजुर्गों का उत्साह और महिलाओं की सहभागिता — सबने मिलकर इस आयोजन को एक जनउत्सव में बदल दिया। हजारों नहीं — लाखों की भीड़ आज एक साथ एक ही संदेश दे रही थी — जनता की उम्मीद की किरण हैं धनंजय सिंह। उनकी आवाज़ अब जनता की आवाज़ बन चुकी है।

 

सभा में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के तमाम सम्मानित पदाधिकारी, सभी ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह महाराजगंज और प्रधानगण क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। कई जनपदों से आए समर्थकों ने भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अध्यक्ष नवीन सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा – आज जौनपुर ने जो एकता और जनशक्ति का परिचय दिया है, वह उत्तर प्रदेश के लिए एक नई दिशा तय करेगा।

लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर जौनपुर ने दिखा दिया कि जब जननायक धनंजय सिंह आवाज़ लगाते हैं, तो जनता सिर्फ सुनती नहीं — साथ चल पड़ती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org