Sunday, March 29, 2026
No menu items!

आगामी धान खरीदी सीजन की तैयारियों की समीक्षा* *किसानों की सुविधा को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता – कलेक्टर श्री महोबे*

 

जांजगीर-चांपा 3 नवम्बर 2025/   कलेक्टर श्री महोबे ने आगामी 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर प्रारंभ होने वाले धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एग्रीस्टैक पंजीयन कार्य सीएससी केंद्रों के माध्यम से सतत रूप से किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में बिजली, तौल कांटा, बारदाना, पानी और बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक प्रबंध समयपूर्व सुनिश्चित किए जाएं।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर.के. तंबोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org