निःशुल्क मानसिक स्वास्थ एवं बाल विकास शिविर का आयोजन 9 नवंबर को(लॉयन्स क्लब जांजगीर नैला द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला नैला में होगा आयोजन*
जांजगीर चांपा,अंचल के मानसिक असमान्य एवं विलंब विकास से प्रभावित बच्चों एवं वयस्कों के संभव उपचार,विकास एवं पुनर्वास हेतु आवश्यक मार्गदर्शन के लिए समाजसेवी संस्था लायंस क्लब जांजगीर नैला द्वारा दिनांक 9 नवंबर रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला नैला में प्रातः 10 बजे से निःशुल्क मनोचिकित्सा एवं बाल विकास शिविर का आयोजन किया गया है ,जिसमें मनोचिकित्सक एवं पुनर्वास विशेषज्ञ डॉ ग्रेस कुजूर, कुनकुरी अपने सहयोगी स्टाफ के उपस्थित रहेंगी एवं उनके द्वारा उपस्थित हितग्राहियों का उपचार एवं पुनर्वास संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा इस अवसर पर लायंस क्लब जांजगीर नैला द्वारा अंचल के इस व्याधि से ग्रस्त बच्चों ,वयस्कों के पालकों एवं संचालित संस्थाओं के प्रभारियों को शिविर का लाभ उठाने अपील किया गया है।शिविर में बच्चों को बौद्धिक अक्षमता ,समस्याजनक व्यवहार एवं मानसिक आविकासीय शिशुओं को समस्याओं से निजात दिलाने का प्रशिक्षण एवं प्रयास विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा
