Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ चांपा टीम ने थाना चांपा में दिया आवेदन, सख्त कार्रवाई की मांग

चांपा , दिनांक — 07/11/25

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, जांजगीर चांपा जिला इकाई ने आज सोशल मीडिया में गुरु घासीदास बाबा, छत्तीसगढ़ महतारी और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल भैया के विरुद्ध सोशल मीडिया में अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने वाले परदेशिया विजय राजपूत, दीपक ललवानी और आशीष अग्रवाल के खिलाफ सख्त आपत्ति जताते हुए थाना चांपा में एफ आई आर के लिए शिकायत दर्ज कराई।

जिला महामंत्री भोले सिंह मरावी, प्रमुख सेनानी संजय सूर्यवंशी , मुकेश यादव, मोनिश सोनी, पुष्पेन्द्र सिंह , भूपेन्द्र सिंह , कैलाश पटेल , रितेश यादव, शुभम गौराहा , समीर सिंह गोंड सहित अन्य कई सेनानी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।
भोले सिंह मरावी ने कहा छत्तीसगढ़ में बार-बार “गुरु घासीदास बाबा और छत्तीसगढ़ महतारी हमारे आस्था और अस्मिता के प्रतीक हैं। उनके अपमान को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और संत परंपरा पर कीचड़ उछालने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाया जाना चाहिए।”

कहा कि — “हम सब बाबा गुरु घासीदास जी के अनुयायी हैं। हमारे महापुरुषों और छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान समूचे छत्तीसगढ़ का अपमान है। दोषियों पर तुरंत FIR दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी दुस्साहसिक हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।”

थाने में उपस्थित अन्य सेनानियों ने भी प्रशासन से यह मांग की कि ऐसे लोगों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए और उन्हें उदाहरण स्वरूप दंडित किया जाए, जिससे समाज में सौहार्द और आदर का वातावरण बना रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि छत्तीसगढ़ महतारी, गुरु घासीदास बाबा और राज्य के गौरवशाली प्रतीकों के सम्मान की रक्षा के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org