

सुदीप यादव/बलरामपुर
वन परिक्षेत्र बलरामपुर कपिलदेवपुर बीट ग्राम बसेरा में सर्च वारंट के जरिए दो घरों से अवैध साल चिरान बरामद….
शिवबरत के घर से 84 नग साल चिरान 0.997 घनमीटर और हरदयाल के घर से 18 नग 0.267 घनमीटर लकड़ी जब्त….
कुल 102 नग साल चिरान (1.264 घ.मी.) ज़ब्त कर वन विभाग ने की कड़ी कार्रवाई….
आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क) व 52 के तहत प्रकरण दर्ज….
वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी व एसडीओ अनिल कुमार सिंह पैकरा के निर्देशन में कार्रवाई सफल…..
जप्ती के दौरान वनपरिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना सहित पूरी वन टीम रही मौजूद…..।
