छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंत्री गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत, यादव समाज की एकजुटता और शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन।

रायगढ़ शहर ने आज वह ऐतिहासिक पल देखा जब छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्री श्री गजेंद्र यादव के रायगढ़ आगमन पर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा एवं यादव समाज के पदाधिकारियों ने ऐसा भव्य स्वागत किया, जिसने पूरे इलाके में उत्साह और एकजुटता का संदेश फैला दिया। अटल चौक, छातमुडा वाया पास चौक मंत्री गजेंद्र यादव के स्वागत में जनसैलाब में बदल गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयकारों की आवाज़ और फूलों की वर्षा के बीच मंत्री जी का काफिला जैसे ही पहुंचा, यादव समाज के हर उम्र के लोग अपने नेता के स्वागत के लिए उमड़ पड़े।

स्वागत के प्रमुख क्षण— यादव समाज की दमदार मौजूदगी
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस. डी. यादव, महामंत्री अशोक यादव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव, ग्रामीण अध्यक्ष ब्रजेश यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पप्पू यादव, युवा प्रकोष्ठ नगर प्रभारी गोपाल यादव, तथा दिनेश यादव, राहुल यादव, मोहन यादव, संजय यादव, सागर यादव, गिरजाशंकर यादव, मुन्ना यादव, विजय यादव, राजदेव यादव, बोधराम यादव, राम नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में मौजूद सदस्यों ने मंत्री जी का हार, शॉल और पुष्प गुच्छों से भावपूर्ण स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। कई स्थानों पर मंत्री जी के सम्मान में मंच सजाए गए, जिनसे समाज के पदाधिकारियों ने अपने नेता का अभिनंदन किया।
मंत्री गजेंद्र यादव का संदेश— समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत
स्वागत से अभिभूत मंत्री गजेंद्र यादव ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यादव समाज की एकजुटता और सेवा की भावना पूरे प्रदेश में एक मिसाल है। उन्होंने युवाओं, पदाधिकारियों और समाज के बुजुर्गों से आग्रह किया कि— समाज की प्रगति के लिए एकता सबसे जरूरी है। आज का यह आयोजन यादव समाज की शक्ति और संस्कृति दोनों को दर्शाता है।
महासभा ने जताया आभार:– यादव महासभा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने मंत्री जी द्वारा समय निकालकर समाज के बीच पहुंचने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे समाज की नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। इस स्वागत ने स्पष्ट कर दिया कि यादव समाज न केवल संगठित है, बल्कि प्रदेश की सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराता है। रायगढ़ में हुआ यह अभूतपूर्व स्वागत आने वाले समय में समाज की एकता और प्रगति की नई कहानी लिख सकता है।
