Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

रिपोर्टर शिवरीनारायण उग्रेश्वर गोपाल केवट

स्थानीय विधायक शेष राज हरवंश ने मंच एवं मीडिया के माध्यम कहा कि विकास कार्य हेतु और अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराएंगे…

जांजगीर चाम्पा:- टेंपल सिटी शिवरीनारायण धर्म एवं आध्यात्म की पावन धरा में महानदी किनारे बिलासपुर संभाग स्तरीय चौहान समाज का स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश और विशेष अतिथि के रूप में सराईपाली विधायक चातुरी नंद चौहान उपस्थित रहीं। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजसेवी स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए।

स्नेह सम्मेलन का आयोजन बाबा घाट स्थित भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में किया गया। समाज के विकास के मद्देनज़र मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नए भवन निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गईं। विधायक चातुरी नंद चौहान ने मंच से अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ से 20 लाख रुपये समाज के लिए स्वीकृत कराने की घोषणा की वही पामगढ़ विधायक ने भी मंच एवं मिडिया के माध्यम से कहा कि इस राशि बढ़ा के चौहान समाज की उत्तरोत्तर विकास के लिए हम दोनो विधायक राशि उपलब्ध कराएंगे जिससे निर्माण कार्यों को गति मिलेगा नगर के अनुरूप कार्य अच्छे से होगा अपने संबोधन में अतिथियों ने शिक्षा, राजनीति और व्यापार के क्षेत्र में चौहान समाज को और मजबूत व जागरूक बनने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की दिशा और दशा सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं। कार्यक्रम में अखिल छत्तीसगढ़ चौहान समिति के साथ ही जिला एवं संभाग स्तर के सभी केंद्रीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और अपने विचार रखते हुए समाज उत्थान की दिशा में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org