
कुसमी/सामरी अनुविभागीय अधिकारी के आदेश अनुसार क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों और दूरस्थ गांवों में SIR फ़ॉर्म भरवाने का कार्य तेज गति से जारी है।
जहां सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्षमणपुर आसनपानी में बीएलओ प्रतिमा नागवंशी बूथ संख्या 145 लक्षमणपुर, अभिहित परमिला सोनवानी, के द्वारा शासन के निर्देशानुसार पर अभियान गांव-गांव तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि हर पात्र परिवार समय पर अपना SIR फ़ॉर्म भर सके।
अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र के सभी बीएलओ को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। कि वे निर्धारित समयावधि में प्रत्येक गांव जाकर लोगों को SIR प्रक्रिया की जानकारी दें और उन्हें फ़ॉर्म भरने में सहयोग करें। ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत पात्र लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, पात्रता जांच और आवश्यक सूचनाएं एकत्र करने का कार्य भी नियमानुसार किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि विभाग द्वारा गांव-गांव टीम भेजे जाने से उन्हें काफी सुविधा मिली है। पहले जहां लोगों को पंचायत भवन या कस्बे तक जाना पड़ता था, वहीं अब BLO उनके घर या गांव स्तर पर ही पहुंचकर SIR फॉर्म भरवा रहे हैं। इस पहल से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के लोगों को विशेष राहत मिली है।
अनुविभागीय अधिकारी कुसमी ने स्पष्ट किया है कि—

“SIR फॉर्म भरने से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूर्णतः नियम आधारित हैं। BLO को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए और सारी जानकारी सही व सटीक दर्ज हो।”
विभाग द्वारा समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें SIR फ़ॉर्म की प्रगति, गांव-स्तरीय कार्यवाही और BLO की उपस्थिति/कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग की जा रही है।
ग्रामवासियों का कहना है कि इस अभियान ने प्रशासन और ग्रामीणों के बीच समन्वय को मजबूत किया है। आगामी दिनों में भी यह मुहिम जारी रहेगी, जब तक सभी गांवों में SIR फार्म भरने का काम पूर्ण नहीं हो जाता।
