Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की धान खरीदी प्रगति की समीक्षा अवैध धान पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश, एग्रीस्टैक पंजीयन को अभियान मोड में करने कहा

 

जांजगीर-चांपा,,,,, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले में उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने एवं प्रगति के संबंध में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध धान की खरीदी और परिवहन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की अवैध धान खरीदी या बेचने की जानकारी मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी उन्होने कहा कि अवैध धान खरीदी पर अधिकारी विशेष नजर बनाए रखे

कलेक्टर ने कहा कि सभी किसानों की एंट्री ऑनलाइन गेट पास सॉफ्टवेयर में होनी चाहिए और केन्द्र में जितने टोकन कटते है तो उन सभी टोकन की एंट्री अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जाएगी, साथ ही अधिकारी सभी किसानों के फोटो के साथ गेट पास में एंट्री होना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में धान खरीदी का काम किसानों से सीधे जुड़ा हुआ है और इसमें किसी तरह की अड़चन स्वीकार्य नहीं है कलेक्टर ने कहा कि पीडीएस बारदाना का उठाव समय पर किया जाए। बैठक में सतर्क एप के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने सत्यापन कार्य समय पर हो, रकबा समर्पण, तुहर टोकन सहित विभिन्न विषय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी सुनिश्चित करे कि सभी खरीदी केंद्रों में पीने का पानी, शौचालय, तौल प्रबंध, कैंपस की सुरक्षा, किसानों के बैठने की व्यवस्था पूर्ण रूप से उपलब्ध रहें इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org