Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

दूरपा में ‘फाइलों का विकास’– जमीन पर ZERO! सरपंच–सचिव की फर्जी योजनाओं का काला खेल उजागर होने को तैयार…!!

दूरपा में ‘फाइलों का विकास’– जमीन पर ZERO! सरपंच–सचिव की फर्जी योजनाओं का काला खेल उजागर होने को तैयार…!!

जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दूरपा में विकास के नाम पर खुलेआम ‘खेल’ होने के गंभीर आरोपों ने पूरे गांव का माहौल गर्म कर दिया है। ग्रामीणों का दावा है कि सरपंच और पंचायत सचिव ने कागजों में दर्ज कई विकास कार्यों का हवाला देकर लाखों रुपयों का आहरण तो कर लिया, लेकिन जमीन पर उसका एक ईंट भी नहीं दिखा। जहां ग्रामीणों ने इस पूरे कारनामे को फाइलों में विकास और जमीन पर विनाश बताते हुए कहा कि पंचायत के धन का सुनियोजित ‘बंदरबांट’ किया गया है। जहां इन तमाम सवालों पर गांव के जिम्मेदार अब तक खामोश हैं, जिससे जनता और अधिक आक्रोशित है। तो वही दूरपा के कई ग्रामीणों ने हमारी टीम से बात करते हुए कहा कि हम टैक्स भरते हैं, मनरेगा में पसीना बहाते हैं, और बदले में मिलता क्या है? कागजों में बना विकास! यह सीधा-सीधा जनता के पैसे से खिलवाड़ है।ग्रामीणों ने साफ कहा कि अगर प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो गांव में बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और प्रमाण इकठ्ठा कर लिए गए हैं। जल्द ही इसका व्यापक खुलासा किया जाएगा जिसमें—कौन से काम सिर्फ कागजों में हुए, किस फर्जी बिल से कितना पैसा निकला, किस तारीख को कौन सा भुगतान हुआ, सब कुछ स्पष्ट सामने आएगा। जहां गांव में चर्चा है कि जैसे ही ये फाइलें सामने आएंगी, सरपंच और सचिव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। क्या पंचायत स्तर पर इस तरह की लूट चलती रहेगी? क्या अधिकारी केवल फाइलों में ही जांच करेंगे? और क्या गुनहगारों पर कभी कार्रवाई की गाज गिरेगी खुलासे के बाद देखना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org