Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी ने किया सामरी प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

सुदीप यादव/सामरी

सामरी। प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास सामरी का आज जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास के अधिकांश बच्चे स्कूल में पढ़ाई के लिए गए हुए थे, जबकि हॉस्टल अधीक्षक अवकाश पर होने के कारण अनुपस्थित पाए गए।

उपाध्यक्ष सोनी ने परिसर के हाव-भाव, साफ़-सफ़ाई तथा भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों को शुद्ध, पौष्टिक और साफ भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा छात्रावास में स्वच्छता और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

भोजन के संबंध में सोनी ने बताया कि “जो भोजन बनना था, वह तैयार था, परंतु मैंने टेस्ट नहीं किया। बच्चों से पूछना बेहतर रहता, पर अधीक्षक छुट्टी पर शादी समारोह में गए हुए थे। मैं किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए।”

निरीक्षण के दौरान उनके साथ भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org