छत्तीसगढ़। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘हेलो मिस छत्तीसगढ़’ गाना जबरदस्त सुर्खियों में है। इस गाने पर किए गए एवरग्रीन विशाल के एनर्जेटिक डांस मूव्स और जोशीले अंदाज़ ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो सामने आने के कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज़ पार कर चुका है और लगातार विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है।

एवरग्रीन विशाल के देसी छत्तीसगढ़िया स्टाइल, एक्सप्रेशंस और ट्रेडमार्क स्टेप्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया यूज़र्स उन्हें “छत्तीसगढ़ का सुपरस्टार”, “एवरग्रीन परफॉर्मर” और “सुपर एनर्जेटिक विशाल” जैसे खिताब दे रहे हैं। कई रील्स क्रिएटर्स भी उनके स्टेप्स को रीक्रिएट कर रहे हैं, जिससे यह ट्रेंड और भी तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय कलाकारों का मानना है कि विशाल का यह वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ी पॉप-कल्चर में नई ऊर्जा और नए अवसरों का संकेत है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती लोकप्रियता के चलते विशाल को अब एल्बम और फिल्म के लिए लगातार ऑफर मिल रहे हैं।
फिलहाल फैंस का कहना है कि— “एवरग्रीन विशाल का जलवा अभी बाकी है!”
https://www.instagram.com/reel/DSEeMhcCBZM/?igsh=ZWk4eDV0d3cyem83
