
सुदीप यादव/सामरी
खबर सच तक..
कुसमी। नगर पंचायत कुसमी में परंपरा और जनसहभागिता का प्रतीक पारंपरिक घिर्रा मेला 2025 का भव्य शुभारंभ नगर अध्यक्ष राजेंद्र भगत एवं उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल के कर-कमलों से किया गया। शुभारंभ के साथ ही पूरे नगर क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
शुभारंभ अवसर पर नगर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने छोटे दुकानदारों के हित में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि मेले में लगने वाली छोटी दुकानों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। नगर पंचायत के इस फैसले से छोटे व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय की मुक्तकंठ से सराहना की।
कार्यक्रम के पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों, सांस्कृतिक आयोजनों एवं झूलों का अवलोकन किया। मेले में पारंपरिक संस्कृति, लोकजीवन और जनसहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेंद्र भगत, उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक एम.डी. शमीम, भाजपा नेता राजेश्वर गुप्ता, वरिष्ठ नेता बबलू सिंह, भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता, वार्ड-1 पार्षद पारस पाल (पारे) एवं पार्षद पति सी.जे. प्रजापति, वार्ड-07 पार्षद शकील अंसारी, वार्ड-15 पार्षद किरता राम, पार्षद धीरजन राम, वार्ड-14 पार्षद धीरजन लकड़ा, पार्षद पति सैफ अली, वार्ड-12 भाजपा महिला पार्षद विनीता टोप्पो सहित समस्त नगर पंचायत अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
