
सुदीप यादव/सामरी
कुसमी।बलरामपुर जिला संगठन के प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा जी का मंडल कुसमी में अल्प प्रवास के दौरान भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक चर्चा संपन्न हुई।
स्वागत कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल, बलरामपुर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक एम.डी. शमीम, भाजपा नेता एवं पार्षद पारस पाल (पारे), भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता, वरिष्ठ नेता बबलू सिंह तथा भाजपा पार्षद वार्ड-15 किराता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जमीनी स्तर पर पार्टी को और सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला संगठन प्रभारी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठनात्मक एकजुटता पर विशेष जोर दिया।
