Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

कुसमी नगर पंचायत में अटल परिसर लोकार्पण की तैयारी जोरों पर, बिरसा मुंडा व स्व. काका लारंगसाय की प्रतिमाओं का होगा अनावरण आज

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

सुदीप यादव/सामरी

कुसमी।कुसमी नगर पंचायत में गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर पंचायत कार्यालय के पास नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण एवं भगवान बिरसा मुंडा तथा स्वर्गीय काका लारंगसाय की प्रतिमाओं के अनावरण को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नगर को सजाया-संवारा जा रहा है और कार्यक्रम स्थल पर अंतिम तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।
इस भव्य कार्यक्रम में सामरी की यशस्वी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष बलरामपुर ओम प्रकाश जायसवाल विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में आनंद जायसवाल, सुशीला लकड़ा, किरता राम, समस्त पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं नगर पंचायत कुसमी के पदाधिकारीगण शामिल रहेंगे।
अटल परिसर का लोकार्पण प्रातः 12:30 बजे नगर पंचायत कार्यालय के पास, कुसमी में किया जाएगा। इसके पश्चात नगर पंचायत कुसमी द्वारा नवनिर्मित भगवान बिरसा मुंडा एवं स्व. काका लारंगसाय की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नगर पंचायत कुसमी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा समस्त नगरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org