Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

कांग्रेस स्थापना दिवस पर गोपातु में कार्यक्रम आयोजित, युवा कांग्रेस ने फहराया झंडा, 140 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को किया याद


सुदीप यादव/सामरी

आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम पंचायत गोपातु में कांग्रेस का झंडा फहराया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें पार्टी के गौरवशाली इतिहास और देश के प्रति उसके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी की लड़ाई से लेकर आज़ाद भारत के नवनिर्माण तक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के लिए कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रही है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज की युवा पीढ़ी को कांग्रेस के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात कर संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, युवा कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष एडिथ एलिन तिर्की, अंतूनिश कुजूर, करुणा मिंज, शिव गुप्ता, हेमंत, अशोक, मंजीत, अर्जुन, अजय, शशांक, अमरजीत, चैता प्रभाकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कांग्रेस के सिद्धांतों पर चलने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org